{"_id":"654df87405d457b7f9047ed9","slug":"judicial-custody-of-aap-mp-sanjay-singh-extended-till-november-24-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Liquour Case: संजय सिंह का सनसनीखेज दावा, अरविंद केजरीवाल को फंसाने की बड़ी साजिश; कोर्ट से मिला झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Liquour Case: संजय सिंह का सनसनीखेज दावा, अरविंद केजरीवाल को फंसाने की बड़ी साजिश; कोर्ट से मिला झटका
Fri, 10 Nov 2023 04:00 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 10 Nov 2023 04:00 PM IST
विज्ञापन
संजय सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली की आबकारी नीति मामले में कथित घोटाले में शुक्रवार को संजय सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने संजय सिंह की न्यायिक हिरासत को एक बार फिर बढ़ा दिया है। संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 24 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
इसी के साथ ही उनके वकील ने हस्ताक्षर के लिए विकास कार्यों से संबंधित दो सहमति पत्र भी दाखिल किए गए, जिसके लिए कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है। इसके अलावा मानहानि मामले में पंजाब से प्रोडक्शन वारंट को भी कोर्ट में पेश किया गया। जिस पर कोर्ट ने संजय सिंह को पंजाब के अमृतसर की अदालत में पेश करने की भी इजाजत दी।
विज्ञापन
चार अक्टूबर को गिरफ्ता हुए थे संजय सिंह
सिंह को उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद आज पेश किया गया। शुरुआत में उन्हें पांच दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया था। संजय सिंह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। इस मामले में यह तीसरी हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा की और साध ही एक वीडियो भी साझा किया है। जिसमें संजय सिंह बड़ा खुलासा करते हुए कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी ही नहीं बल्कि उन्हें फंसाने की पूरी साजिश है और कुछ बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन