फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   journey from Modi Mill to IIT will be signal free 400 crores will be spent on the project

लाखों लोगों को मिलेगी राहत: मोदी मिल से आईआईटी तक का सफर होगा सिग्नल फ्री, परियोजना पर खर्च होंगे 400 करोड़

Sat, 27 Jul 2024 09:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 27 Jul 2024 09:19 PM IST
सार

इस परियोजना पर काम करने का प्रस्ताव 2016 में रखा गया था, लेकिन इस पर काम आगे नहीं बढ़ पाया। परियोजना का मकसद यह है कि मोदी मिल फ्लाईओवर से आईआईटी दिल्ली गेट चौराहे तक का सफर बाधा मुक्त किया जाए।

विज्ञापन
journey from Modi Mill to IIT will be signal free 400 crores will be spent on the project
मोदी मिल से आईआईटी दिल्ली तक का सफर होगा सिग्नल फ्री - फोटो : एएनआई

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली इलाके में आउटर रिंग रोड पर जाम का झाम खत्म करने की कवायद शुरू कर दी गई है। मोदी मिल से आईआईटी तक 7.2 किमी के सफर को सिग्नल फ्री करने की योजना है। इसके तहत मोदी मिल फ्लाईओवर को कालकाजी फ्लाईओवर से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा दो आधे फ्लाईओवर का भी निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने वित्तीय मंजूरी के लिए फाइल सरकार को भेजी है। इस परियोजना पर 400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

विज्ञापन

दरअसल, इस परियोजना पर काम करने का प्रस्ताव 2016 में रखा गया था, लेकिन इस पर काम आगे नहीं बढ़ पाया। परियोजना का मकसद यह है कि मोदी मिल फ्लाईओवर से आईआईटी दिल्ली गेट चौराहे तक का सफर बाधा मुक्त किया जाए। इस 7.2 किलोमीटर के सफर में लाल बत्तियों पर जाम सबसे बड़ी अड़चन है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि 7.2 किलोमीटर के मार्ग पर रोजाना औसतन दो लाख से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है। इसमें खेल गांव, सावित्री सिनेमा, चिराग दिल्ली, कालकाजी और मोदी मिल पर फ्लाईओवर बने हुए हैं। योजना के तहत सभी फ्लाईओवर को एकीकृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होती है सबसे बड़ी अड़चन...
आउटर रिंग रोड पर कालकाजी और सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर बना हुआ है। लेकिन यह सिंगल फ्लाईओवर है। यह दोनों फ्लाईओवर आईआईटी की ओर बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं, लेकिन आईआईटी से आने वाले और ओखला की ओर जाने वाले वाहनों के लिए फ्लाईओवर नहीं है। ऐसे में यहां पर लाल बत्तियों पर जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में यहां बने हुए दोनों फ्लाईओवर के समानांतर दो आधे फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। जिससे आईआईटी की तरफ से आने वाले वाहन ओखला की तरफ सीधे निकल सकें।

विज्ञापन

बैक-टू-बैक यू-टर्न व्यवस्था की जाएगी लागू...
अधिकारियों का कहना है कि आउटर रिंग रोड का 7.2 किलोमीटर का हिस्सा दक्षिण पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए प्रमुख खंडों में से एक है। यह ग्रेटर कैलाश, पंपोश एन्क्लेव और पंचशील एन्क्लेव जैसे आवासीय इलाकों से घिरा हुआ है। यहां पर हर 500-600 मीटर की दूरी पर कई लाल बत्तियां हैं। जो ओखला औद्योगिक क्षेत्र, सुखदेव विहार, सीआर पार्क, कालकाजी मंदिर, नेहरू प्लेस और ग्रेटर कैलाश जैसे क्षेत्रों को कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं। एक बार निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद सभी लाल बत्तियों को हटा दिया जाएगा और बैक-टू-बैक यू-टर्न व्यवस्था लागू की जाएगी। जिससे वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की स्थिति नहीं बनेगी।

व्यस्त समय में होती है सबसे अधिक परेशानी...
मोदी मिल से आईआईटी दिल्ली के बीच कई फ्लाईओवर बने हुए हैं। लेकिन दो जगहों पर सिंगल फ्लाईओवर होने और लाल बत्तियों के कारण यहां पर व्यस्त समय में अधिक परेशानियां होती है। अधिकारियों का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद वाहन चालकों के 20 से 30 मिनट बचेंगे। अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह होंगे फायदें....
ओखला से आईआईटी दिल्ली तक सफर सिग्नल फ्री होगा।
दक्षिण पूर्व और दक्षिणी दिल्ली से आवागमन आसान होगा।
आईआईटी-दिल्ली फ्लाईओवर जाना सुगम होगा, बिना रुके हवाई अड्डे तक जा सकते हैं।
गुरुग्राम, फरीदाबाद, ग्रेटर कैलाश, सीआर पार्क, कालकाजी, नेहरू प्लेस में आवाजाही सुखद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed