फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Journalist claims tapes on Sunanda Pushkar's death handed to delhi police

खुलासाः सुनंदा की मौत के बाद उनके कमरे में गए थे शशि थरूर

Tue, 09 May 2017 11:10 AM IST
amarujala.com-Presented by- हर्षित गौतम
amarujala.com-Presented by- हर्षित गौतम Updated Tue, 09 May 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
Journalist claims tapes on Sunanda Pushkar's death handed to delhi police

अंग्रेजी टीवी चैनल रिपब्लिक ने सोमवार को एक ऑडियो टेप प्रसारित किया जिसमें एक महिला पत्रकार और सुनंदा पुष्कर की बातचीत कैद थी। इस बातचीत में सुनंदा का हेल्पर नरेन भी शामिल था। पत्रकार ने दावा किया है कि उसने सुनंदा पुष्कर से फोन पर बात की और वो उनके हेल्पर नरेन सुनंदा की मौत से कुछ घंटों पहले तक संपर्क में थीं।

विज्ञापन


इस ऑडियो टेप में ये भी दावा किया गया है कि सुनंदा उस महिला पत्रकार से मिलना चाहती थीं, लेकिन वो नहीं मिल सकीं। चैनल के मुताबिक उस ऑडियो टेप से संबंधित डिटेल दिल्ली पुलिस को दे दी गई है। चैनल ने दावा किया है कि उसके पास सुनंदा की मौत से जुड़े 19 ऑडियो क्लिप्स मौजूद हैं, जिनको कभी भी सार्वजनिक नहीं किया गया। इन ऑडियो क्लिप के दम पर चैनल का कहना है कि सुनंदा की हत्या के बाद शशि थरूर उनके कमरे में आए थे। जिसके बाद सबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई थी। चैनल का दावा है कि सुनंदा की बॉडी को भी उन्होंने हटाया था।
विज्ञापन



वहीं इस मामले पर शशि थरूर का कहना है कि टीआरपी के लिए चैनल ने तथ्य तोड़-मरोड़कर पेश किए हैं।  अंग्रेजी अखबार न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने दिल्ली पुलिस और सुनंदा की मौत के मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम से जब इस मामले में बात की तो जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने कहा उन्हें इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। मुझे नहीं पता चैनल क्या चला रहा है, मैं उसपर टिप्पणी नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

कत्ल वाली सुबह 4 बजे सुनंदा ने किया था मैसेज

Journalist claims tapes on Sunanda Pushkar's death handed to delhi police

इस केस में गवाह के रूप में भी शामिल पत्रकार श्रीदेवी ने दावा किया कि जब वो उनसे मिलीं थी तो उनके चेहरे पर कोई दाग का निशान नहीं था। चैनल का दावा है कि सुनंदा कुछ कहना चाहती थीं। उन्होंने अपने कत्ल वाले दिन सुबह 4 बजे उन्हें मैसेज भी किया था।

51 साल की सुनंदा दक्षिणी दिल्ली के फाइव स्टार होटल लीला के कमरे में 17 जनवरी 2014 को मृत मिली थीं। सुनंदा का उनकी मौत से एक दिन पहले पाकिस्तानी जर्नलिस्ट मेहर तरार से शशि थरूर से अफेयर को लेकर झगड़ा हुआ था। इस मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था, लेकिन मामले में कुछ भी खुलासा नहीं हो सका है।

दिल्ली पुलिस पर इस मामले को लंबा खींचने का आरोप लग चुका है। पुलिस इस मामले में थरूर समेत कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने 6 मुख्या गवाहों का पॉलीग्राफ टेस्ट भी किया है। जिसमें थरूर के घरेलू  हेल्पर नारायण सिंह, ड्राइवर बजरंगी और थरूर दंपति के नजदीकी मित्र संजय दीवान भी शामिल हैं।  विसरा के सेंपल भी एफबीआई को भेजे गए थे जिसकी रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है। पिछले साल मामले के खुलासे के लिए एक मेडिकल बोर्ड को भी दोबारा गठित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed