{"_id":"4658576ed65597bfd4a5f57c18143430","slug":"joint-commissioner-threatened-to-kill-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वाइंट कमिश्नर को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वाइंट कमिश्नर को जान से मारने की धमकी
ओम प्रकाश/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 27 Mar 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के नगर निगम में तैनात संयुक्त आयुक्त को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। संयुक्त आयुक्त की शिकायत पर थाना एसजीएम नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ नगर निगम में संयुक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। 11 मार्च को वह अपने कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इसी बीच बतौला गांव निवासी बदलयराम वहां पहुंच गया। जब निगम कर्मचारी ने उन्हें अंदर जाने से मना किया तो आरोपी उसे धमकाते हुए अंदर घुस गया और निगम अधिकारी के साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन
निगम अधिकारी ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं था। संयुक्त आयुक्त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन