फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   john kerry reaches iit delhi, asks students you must have needed boats to reach here

बारिश के बाद IIT दिल्ली पहुंचे जॉन कैरी ने छात्रों से पूछा, नाव में आए हो क्या?

Wed, 31 Aug 2016 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Aug 2016 03:39 PM IST
विज्ञापन
john kerry reaches iit delhi, asks students you must have needed boats to reach here
आईआईटी द‌िल्ली पहुंचे जॉन कैरी

भारत आते ही बारिश के कारण जाम में फंसे अमेरिका के सचिव जॉन कैरी ने आज फिर दिल्ली की बारिश का सामना किया। यही वजह थी कि छात्रों से मुखातिब होने आईआईटी दिल्ली पहुंचे जॉन ने मजाक-मजाक में छात्रों से पूछ ही लिया कि क्या आप यहां नाव से आए हैं।

विज्ञापन


जॉन कैरी को छात्रों बातचीत के लिए 9:30 बजे दिल्ली पहुंचना था लेकिन वो फिर से दिल्ली-एनसीआर में हो रही बारिश के शिकार हो गए करीब डेढ़ घंटे लेट से पहुंचे। जॉन करीब 11 बजे आईआईटी दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन


यहां पहुंचकर उन्होंने दिल्ली की सड़कों पर हुए वॉटर लॉगिंग पर चुटकी लेते हुए कहा कि, 'मुझे नहीं पता कि आप सब यहां कैसे पहुंचे, आप सबको जरूर यहां पहुंचने के लिए नाव की जरूरत पड़ी होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
देखें वीड‌ियो जब जॉन कैरी ने छात्रों से पूछा क्या नाव से आए हो?-

सोमवार को भी जाम में फंसे थे कैरी

john kerry reaches iit delhi, asks students you must have needed boats to reach here
आईआईटी द‌िल्ली पहुंचे जॉन कैरी - फोटो : ani

बता दें कि जॉन कैरी जब सोमवार को अमेरिका से भारत आए थे तब भी वो जाम में फंसे थे और आईजीआई एयरपोर्ट से होटल ताज महल पहुंचने में उन्हें 1 घंटे लग गए थे। कैरी की गाड़ियों का काफिला तीन मूर्ति क्रॉसिंग के पास जाम में फंस गया था क्योंकि आसपास के पूरे इलाके में जलजमाव के कारण ट्रैफिक अवरुद्ध हो गया था।

उस दिन पुलिसवालों को आसपास के सभी रास्तों का ट्रैफिक रोकना पड़ा था ताकि कैरी का काफिला आगे बढ़ सके। सूत्रों का कहना है कि करीब 50 पुलिसवालों को वहां तैनात कर दिया गया था ‌ताकि वीआईपी मूवमेंट हो सके।

हालांकि मजाक अपनी जगह था पर उसके बाद जॉन ने छात्रों से खूब सारी बातें की और भारत व अमेरिका के रिश्तों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मैं जहां भी गया वहां लोगों की जबरदस्त डिबेट देखी और महत्वकांक्षी भविष्य का विजन भी पाया। ये शायद भारत के डीएनए में ही है।

'आज भारत एक स्था‌प‌ित शक्त‌ि है'

john kerry reaches iit delhi, asks students you must have needed boats to reach here
वाटर लॉ‌ग‌िंग में फंसा जॉन कैरी का काफ‌िला - फोटो : ani

भारत की तारीफ करते हुए जॉन ने कहा कि आज भारत एक स्थापित शक्ति है। राष्ट्रपति ओबामा और पीएम मोदी ने निजी संबंध स्थापित कर लिए हैं जो कॉमन सेंस और भविष्य के विजन पर टिकी है।

अमेरिकी सचिव ने आगे कहा कि ऐसे समय में जब देशों को सेनाओं के जरिए अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने की जरूरत पड़ती है, उस समय में भारत और अमेरिका ने नियमबद्ध तरीके से अंतरराष्ट्रीय रिश्ते मजबूत किए हैं।

उन्होंने विश्व में बढ़ते आतंकवाद के बारे में कहा कि हमें आतंक के पैदा होने के मूल कारण तक जाना होगा और विभिन्न तरीके आतंकियों को समझने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed