फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Job news: delhi ncr hike.

दिल्ली NCR में बंपर नौकरियां

Thu, 16 Oct 2014 05:23 AM IST
Updated Thu, 16 Oct 2014 05:23 AM IST
विज्ञापन
Job news: delhi ncr hike.

नोएडा सेक्टर-62 स्थित राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निसबड) की नौकरी वेबसाइट से अब तक 11000 बेरोजगार युवा जुड़ चुके हैं। इनमें से कई युवा ऐसे हैं, जो निसबड के अलग-अलग ट्रेड में प्रशिक्षण ले चुके हैं। निसबड अब आवेदनों का जिलेवार विश्लेषण करेगा।

विज्ञापन


निसबड के आईटी एक्सपर्ट नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि संस्थान के नौकरी वेबसाइट पर बेरोजगारों के रजिस्ट्रेशन कराने का सिलसिला जारी है। अब तक करीब 11000 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। इनकी संख्या और भी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नौकरी वेबसाइट से करीब 200 कंपनियां भी जुड़ चुकी हैं। यह अपने स्तर पर युवाओं को जॉब ऑफर भी दे रही हैं। युवाओं को ऑफर देने के बाद यह उनका साक्षात्कार ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा निसबड की ओर से लगाये जाने वाले नौकरी मेला में ऐसे रजिस्टर्ड बेरोजगार युवाओं को कंपनियों से सीधे बातचीत कराई जाती है।

BCA के छात्रों के ‌लिए बंपर नौकरी

Job news: delhi ncr hike.

आईपीयू छात्रों को डिग्री देने से पहले नौकरी की भी सुविधा उपलब्ध करवाने का प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है। पूल कैंपस प्लेसमेंट योजना के तहत बीसीए के छात्रों को पासआउट से पहले नौकरी उपलब्ध होगी।

खास बात यह है कि सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट पद के लिए चुने गए छात्रों को तीन लाख रुपये सालाना पैकेज के साथ-साथ दस फीसदी बोनस सीटीसी के रूप में भी मिलेगा। इसमें भाग लेने के लिए छात्र 28 अक्तूबर तक अपना सीवी यूनिवर्सिटी को भेजें। इंटरव्यू 21 नवंबर को होगा।

आईपीयू के संयोजक प्रोफेसर एके सैनी के मुताबिक, वर्ष 2015 में बीसीए में पासआउट होने वाले छात्रों को इस प्लेसमेंट ऑफर किया जा रहा है। अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी सेंचुरी लिंक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी का मौका मिलेगा।

छात्रों को अनुभव के बगैर डिग्री पूरी होने के साथ-साथ नौकरी समेत ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। जिन छात्रों ने 10वीं और 12वीं फर्स्ट डिवीजन पास किया है और बीसीए के आखिरी वर्ष हैं, वे ही प्लेसमेंट में भाग ले सकेंगे। इसमें भाग लेने के लिए छात्र 28 अक्तूबर तक अपना सीवी यूनिवर्सिटी को भेजें। चयनित छात्रों को नोएडा और बंगलूरू में जॉब करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed