फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNUSU President Aishe Ghosh met Kerala CM Pinarayi Vijayan

जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से की मुलाकात

Sat, 11 Jan 2020 02:30 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 11 Jan 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
JNUSU President Aishe Ghosh met Kerala CM Pinarayi Vijayan
मुख्यमंत्री विजयन के साथ आईशी घोष - फोटो : ANI

नकाबपोशों के हमले के कारण एक बार फिर विवाद में आए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ की अध्यक्ष आईशी घोष ने शनिवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात दिल्ली के केरल भवन में हुई।

विज्ञापन
  मालूम हो कि दिल्ली पुलिस ने जेएनयू कैंपस में गत रविवार को हुई हिंसा के मामले में 9 आरोपी छात्रों की पहचान कर ली है। इनमें जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष का नाम भी सामने आ रहा है। आरोपियों में आईशी घोष समेत सात वामपंथी संगठन से और दो एबीवीपी से जुड़े हैं। पुलिस ने सबूत के तौर पर इनके पोस्टर भी जारी किए हैं। हालांकि इनमें से अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस जल्द ही इन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की ओर से आरोपियों के फोटो जारी किए जाने के बाद जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने जांच व कार्रवाई ठीक से नहीं की है। उन्होंने कहा कि कैंपस के अंदर नकाबपोश भीड़ ने मुझ पर हमला किया। हमारे पास भी सबूत हैं कि नकाबपोश गुंडे कौन थे? हमने कुछ गलत नहीं किया, इसलिए डर नहीं लगता।


आईशी घोष का कहना है कि कन्हैया कुमार के बाद अब मुझे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। हमारे पास भी सबूत हैं, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई तक नहीं की। केंद्र सरकार के उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे के साथ विवाद सुलझाने पर शुक्रवार को हुई बैठक के बाद बाहर निकलते ही छात्रसंघ अध्यक्ष को आरोपी बनाए जाने की सूचना मिली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed