फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnusu new president balaji meets kejriwal, angry abvp alleges of politics in campus

JNUSU के नए अध्यक्ष एनसाई बालाजी ने सीएम केजरीवाल से की मुलाकात, भड़के एबीवीपी ने लगाया ये आरोप

Thu, 20 Sep 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Sep 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
jnusu new president balaji meets kejriwal, angry abvp alleges of  politics in campus
kejriwal n sai balaji

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष एनसाई बालाजी ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। बालाजी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने छात्रसंघ प्रत्याशियों को जीत पर बधाई दी है। इस मौके पर कैंपस में जारी हिंसा पर दुख भी जताया। मुख्यमंत्री ने छात्रों से शांति बनाए रखने और पढ़ायी पर ध्यान देने की अपील भी की है। छात्रसंघ ने मुख्यमंत्री को जेएनयू कैंपस में आने का न्यौता भी दिया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बालाजी ने जेएनयू में हुई हिंसा को लेकर एबीवीपी पर आरोप लगाया है कि एबीवीपी के समर्थकों की तरफ से विश्वविद्यालय में हिंसा फैलाई जा रही है। इस मामले में कुलपति जेएनयू कैंपस में हिंसा में शामिल होने के बावजूद एबीवीपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। बालाजी का ये भी आरोप है कि थाने में भी उन पर एबीवीपी के समर्थकों ने हमला किया था।
विज्ञापन


सीएम से मिलकर आने के बाद बालाजी ने जानकारी दी कि उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी लड़ाई के बारे में जानकारी दी। बालाजी ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे जेएनयू प्रशासन के रवैये, कैंपस की हिंसा और धारा 144 के नियमों का विरोध कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भी बालाजी को उनका संघर्ष जारी रखने और एकजुट रखने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'कैंपस का माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है'

वहीं एबीवीपी ने केजरीवाल और बालाजी की इस मुलाकात को राजनीतिक बताया और आरोप लगाते हुए कहा कि कैंपस का माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है। एबीवीपी का ये भी आरोप है कि वामपंथी छात्र संगठनों ने पहले हमारे समर्थकों को बुरी तरह पीटा फिर अब राजनीतिक साजिश रची जा रही है।

एबीवीपी की राष्ट्रीय मीडिया संयोजक मोनिका चौधरी ने बताया कि एबीवीपी जेएनयू कैंपस का माहौल बिगड़ने नहीं देगा हम कैंपस मे राजनीतिक दखल बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं एबीवीपी के जेएनयू यूनिट के अध्यक्ष विजय कुमार ने लेफ्ट संगठनों पर आरोप लगाया कि वो खुद एकजुट नहीं हैं तो एकजुटता की बात क्या करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed