फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnu violence updates police identified 37 people from whats app group unity against left

जेएनयू हिंसा मामले में 37 लोगों की हुई पहचान, व्हाट्सएप ग्रुप 'यूनिटी अगेंस्ट लेफ्ट' के हैं सदस्य

Sat, 11 Jan 2020 01:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 11 Jan 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
jnu violence updates police identified 37 people from whats app group unity against left
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस ने जेएनयू कैंपस में बीते रविवार को हुई हिंसा मामले में आइशी घोष समेत नौ आरोपी छात्रों की पहचान की बात शुक्रवार को पुलिस ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में की। इसके  एक दिन बाद शनिवार को 37 और लोगों की पहचान का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से खबर है कि रविवार के ही दिन बने व्हाट्सएप ग्रुप 'यूनिटी अंगेस्ट लेफ्ट' के 60 सदस्यों में से 37 की पहचान कर ली गई है। इसके साथ ही ये भी सामने आया है कि रविवार की हिंसा में करीब 10 लोग बाहर से आए थे।
विज्ञापन

आइशी के अलावा सात वामपंथी छात्रों के भी नाम पुलिस ने बताया
इसके अलावा सात छात्र वामपंथी संगठनों और दो एबीवीपी से जुड़े हैं। पुलिस ने सबूत के तौर पर इनकी फोटो जारी की है, जिसमें आरोपी डंडे और पत्थर लिए हैं। हालांकि अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया, लेकिन जल्द ही पूछताछ का नोटिस भेजा जाएगा।

मामले की जांच कर रही एसआईटी के प्रमुख डॉक्टर जॉय टिर्की ने शुक्रवार शाम बताया, आरोपी छात्रों की पहचान हिंसा के समय बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप से हुई है। हालांकि कैंपस में घुसकर मारपीट करने वाले नकाबपोशों की पहचान अभी बाकी है।

टिर्की ने बताया, सर्वर खराब करने की वजह से कैंपस के सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिनकी मदद से आरोपियों की पहचान हुई। जांच टीम ने 30 से 32 गवाहों से पूछताछ की। हालांकि वीडियो इनमें से किसी ने नहीं बनाया।

  व्हाट्सएप ग्रुप में 60 लोग जुड़े

टिर्की ने बताया, कैंपस में हिंसा के समय कुछ व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए थे। रविवार शाम सात बजे ‘यूनिटी अगेंस्ट लेफ्ट’ नाम से ग्रुप बनाया गया। इसमें करीब 60 सदस्य थे और योगेंद्र भारद्वाज इसका एडमिन है। टिर्की ने बताया, जेएनयू हिंसा मामले में तीन एफआईआर हुई हैं। हिंसा में चार छात्र संगठनों स्टूडेंट ऑफ इंडिया (एफएसआई), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) के नाम सामने आए हैं। इनसे जुड़े लोग ही छात्रसंघ पदाधिकारी हैं।

इनकी पहचान हुई
चुनचुन कुमार : जेएनयू का पूर्व छात्र, कैंपस में रहता है 
पंकज मिश्रा : माही-मांडवी हॉस्टल का छात्र
आइशी घोष : जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष
वास्कर विजय : छात्र
सुचेता तालुकदार : जेएनयू काउंसिलर 
प्रिया रंजन: बीए थर्ड ईयर 
डोलन सांवत
योगेंद्र भारद्वाज: पीएचडी, (संस्कृत) का छात्र, हिंसा के समय बने व्हाट्सएप ग्रुप यूनिटी अगेंस्ट लेफ्ट का एडमिन 
विकास पटेल:  कोरियन भाषा से एमए का छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed