फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnu vice president shehla rashid shora git threatening letter

जेएनयू उपाध्यक्ष शेहला को मिला गालियों भरा खत

Tue, 01 Mar 2016 05:18 PM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 05:18 PM IST
विज्ञापन
jnu vice president shehla rashid shora git threatening letter

जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में देशविरोधी नारे लगाने और अफजल गुरु व कश्मीर की आजादी की मांग के आरोपों में गिरफ्तार हुए जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के पक्ष में लगातार प्रदर्शन कर रही शेहला राशिद शोरा को एक बार फिर से भड़काउ पत्र मिला है जिसमें उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन


मालूम हो कि शेहला जेएनयू छात्र संघ की उपाध्यक्ष भी हैं और कन्हैया की गिरफ्तारी के विरोध में चल रहे प्रदर्शनों की बागडोर उन्होंने ही संभाल रखी है।

यह खत जेएनयू छात्र संघ के कार्यालय में भेजा गया है जिसमें शेहला के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों को इस्तेमाल किया गया है। शेहला को देशद्रोह के आरोपियों का समर्थन करने के कारण 'देशद्रोही' कहा गया है। विश्वविद्यालय की गरिमा के बारे में भी ऐसे ही शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन


हालांकि इस खत में शेहला के साथ-साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी के खिलाफ भी देशद्रोही शब्द का प्रयोग किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग में करेंगी शिकायत

jnu vice president shehla rashid shora git threatening letter

बता दें कि छात्रों के प्रति एकजुटता दिखाने के ‌लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी जेएनयू परिसर का दौरा कर चुके हैं।

शेहला का आरापे है कि उन्हें दूसरी बार ऐसा खत मिला है। बता दें कि इससे पहले योगगुरु बाबा रामदेव के जेएनयू में दौरे का विरोध करने के ‌बाद भी उन्हें इसी तरह की चिट्ठी मिली थी।

शेहला ने उसकी शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग में की थी लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। शेहला का कहना है कि यह खत केवल एक छात्रा होने के नाते ही मेरा अपमान नहीं है बल्कि, एक महिला होने के नाते भी गलत है और इसकी शिकायत वो दिल्ली महिला आयोग में कर‌ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed