{"_id":"5e17be2c8ebc3e87a6341b9c","slug":"jnu-students-will-not-have-to-pay-utility-service-charge-in-winter-semester-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयूः विंटर सेमेस्टर 2020 में छात्रों को नहीं देना होगा यूटिलिटी-सर्विस चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयूः विंटर सेमेस्टर 2020 में छात्रों को नहीं देना होगा यूटिलिटी-सर्विस चार्ज
Fri, 10 Jan 2020 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 10 Jan 2020 05:28 AM IST
विज्ञापन
जेएनयू
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में विंटर सेमेस्टर 2020 में छात्रों को हॉस्टल फीस बढ़ोतरी के तहत यूटिलिटी व सर्विस चार्ज नहीं देना होगा। इसका पूरा खर्चा विश्वविद्यालय प्रशासन को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने 10 व 11दिसंबर को मानव संसाधन विकास मंत्रालय और छात्रों के बीच बैठक में रखे गए प्रस्ताव को लागू कर दिया है। इसके अलावा फंड जारी करने के लिए पहले ही आयोग को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
रजिस्ट्रार प्रो प्रमोद कुमार की ओर से बृहस्पतिवार देर शाम इस संबंध में सूचना जारी की गयी। प्रो. कुमार के मुताबिक, मंत्रालय ने छात्रों के साथ हॉस्टल फीस बढ़ोतरी मामले में बैठक के दौरान जो प्रस्ताव दिया था, उसे प्रशासन ने मान लिया है।
विज्ञापन
छात्रों की मांग के आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने नवंबर में कमेटी की सिफारिशों के तहत पहले ही हॉस्टल फीस बढ़ोतरी में संशोधन कर दिया था।
इसके तहत सबसे अधिक लाभ बीपीएल परिवारों के छात्रों को होगा क्योंकि उन्हें 75 फीसदी सर्विस चार्ज में छूट दी गयी है। बीपीएल श्रेणी के छात्रों के लिए यूटिलिटी और सर्विस चार्ज दो हजार से घटाकर पांच सौ और सामान्य श्रेणी के लिए एक हजार रुपये किया गया था।
इसमें मैस सिक्योरिटी सभी के लिए साढ़े पांच हजार रुपये रहेगी। सिंगल रूम का किराया स्कॉलरशिप व फैलोशिप लेने वाले छात्रों को तीन सौ रुपये और बिना फैलोशिप व स्कॉलरशिप वाले बीपीएल परिवारों के छात्रों को डेढ़ सौ रुपये देना होगा।
वहीं डबल रूम का किराया स्कॉलरशिप व फैलोशिप लेने वाले छात्रों को छह सौ रुपये और बिना फैलोशिप व स्कॉलरशिप वाले बीपीएल परिवारों के छात्रों को तीन सौ रुपये देना होगा।