फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU Students Union s hunger strike may end soon

Delhi: जेएनयू छात्र संघ की भूख हड़ताल जल्द हो सकती है खत्म, विवि. प्रशासन से कई मांगों पर सहमति बनी

Mon, 26 Aug 2024 10:32 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 26 Aug 2024 10:32 PM IST
सार

यह भूख हड़ताल 11 अगस्त को शुरू हुई थी। छात्र संघ ने दावा करते हुए कहा कि भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की तबीयत खराब हो रही है।

विज्ञापन
JNU Students Union s hunger strike may end soon
जवाहर लाल नेहरू विवि. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) प्रशासन और छात्र संघ के बीच चल रहा गतिरोध जल्द ही खत्म हो सकता है। दोनों पक्षों के बीच कई मांगों पर सहमति बन गई है। विश्वविद्यालय प्रदर्शनकारी छात्र संघ की 12 प्रमुख मांगों में से कम से कम छह को पूरा करने पर सहमत हो गया है। इनमें प्रवेश के लिए पुरानी इन-हाउस प्रवेश परीक्षा प्रणाली, जेएनयू प्रवेश परीक्षा (जेएनयूईई) को बहाल करना, परिसर की जाति जनगणना आयोजित करना, छात्रवृत्ति राशि बढ़ाना और प्रवेश के लिए मौखिक परीक्षा को दिए गए वेटेज में कमी का प्रस्ताव शामिल है। इन घटनाक्रमों के बावजूद छात्रसंघ ने अपना विरोध जारी रखा है।

विज्ञापन


सोमवार को भी जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष धनंजय और पार्षद नीतीश कुमार भूख हड़ताल पर बैठे रहे। उनकी मांग है कि जेएनयू प्रशासन मांगों की लिखित पुष्टि दे। यह भूख हड़ताल 11 अगस्त को शुरू हुई थी। छात्र संघ ने दावा करते हुए कहा कि भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की तबीयत खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि धनंजय का वजन पांच किलो से ज्यादा कम हो गया है। वहीं, नीतीश का वजन लगभग सात किलो कम हो गया है। वह बेहद कमजोर हो गए हैं। इसके अलावा उनके जोड़ों और मांसपेशियों में गंभीर दर्द हो रहा है। जेएनयूएसयू बीते 15 दिनों से भूख हड़ताल पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed