{"_id":"5d1ff8078ebc3e3cd810e81e","slug":"jnu-student-union-president-suspended-from-academic-activities","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू : छात्र संघ अध्यक्ष अकादमिक गतिविधियों से निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू : छात्र संघ अध्यक्ष अकादमिक गतिविधियों से निलंबित
Sat, 06 Jul 2019 06:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 06 Jul 2019 06:53 AM IST
विज्ञापन
demo pic
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष एन साई बालाजी ने विवि प्रबंधन पर अकादमिक गतिविधियों से निलंबित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप के बाद ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
पूर्व में एमफिल की डिग्री रोकने के बाद विवि कुलपति ने उन समेत अन्य छात्र नेताओं को अकादमिक गतिविधियों से निलंबित कर दिया है। उन्हें यह जानकारी तब मिली है, जब वह अगले सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर रहे थे।
विज्ञापन
ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान दिखाई जा रही जानकारी के अनुसार उन्हें चीफ प्रोटेक्टर की तरफ से निलंबित किया गया है। हालांकि, जेएनयू प्रशासन ने छात्रसंघ अध्यक्ष के आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन