फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnu student alleged professor atul johri in fir that he told her that she is having nice boob

जेएनयू प्रोफेसर जौहरी छात्राओं पर करता था ऐसे भद्दे कमेंट्स, पूरी FIR पढ़कर आ जाएगा गुस्सा

Thu, 22 Mar 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Mar 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
jnu student alleged professor atul johri in fir that he told her that she is having nice boob
प्रोफेसर जौहरी

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप झेल रहे प्रोफेसर अतुल जौहरी के बारे में एक छात्रा ने पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर में बहुत से चौंका देने वाले इल्जाम लगाए हैं। इन आरोपों को पढ़कर आपका गुरु-शिष्य परंपरा पर से ही विश्वास उठ जाएगा।

विज्ञापन


मालूम हो कि प्रोफेसर पर पहले आठ एफआईआर दर्ज हुए उसके बाद जब 50 जेएनयू प्रोफेसरों ने जौहरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रदर्शन किया तब जाकर पुलिस ने जौहरी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


हालांकि आरोपी प्रोफेसर जौहरी ने कोर्ट में कहा कि वह राजनीति का शिकार हो गए हैं। लेकिन एक पीड़ित छात्रा ने अपने एफआईआर में जो बयान दर्ज कराया है उसे पढ़कर प्रोफेसर के बारे में किसी की भी राय बदल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया टुडे की वेबसाइट पर प्रकाशित एक खबर के अनुसार पीड़िता ने अपने एफआईआर में ये बयान दर्ज कराया है- प्रोफेसर जौहरी मेरे पर्यवेक्षक(सुपरवाइजर) हैं। 2013 में जब मैंने अतुल जौहरी की लैब ज्वाइन की थी तो वो कुछ ज्यादा ही फ्रेंडली पेश आए। एक बार उन्होंने मुझसे पूछा था कि क्या तुम्हारा कोई बॉयफ्रेंड है और अगर है तो क्या मेरा उससे कोई शारिरीक संबंध है।

सुनाता था ऐसे गंदे जोक्स

jnu student alleged professor atul johri in fir that he told her that she is having nice boob
jnu - फोटो : अमर उजाला

एक बार उन्होंने मुझे ये जोक सुनाया कि, 'शिवजी ने पार्वती से बोला मुझे वो चाहिए।' वह ऐसे जोक्स सुनाते रहते थे। वो मुझे अपने ऑफिस बुलाकर काम डिस्कस करने की बात करते थे।

जब मैं वहां जाती थी तो वह मुझे अपने बगल में सोफे पर बैठाते थे ना कि टेबल चेयर पर। जब वो मेरे बगल में सोफे पर बैठे होते थे तो वो मेरी पीठ और कंधे को गलत तरीके से और वो भी मेरी इजाजत के बिना छूते थे।

यह हमेशा ही जानबूझकर होता था और मुझे बहुत अनकफर्टेबल कर देता था। 2014 में जब मैं उनके चेंबर में अपनी सिनॉप्सिस के बारे में पूछने गई तो उन्होंने मुझसे कहा कि, 'तुम्हारे वक्ष बहुत अच्छे हैं। तुम अपनी कमर को मेंटेन करो ताकि तुम उन लड़कियों जैसी ना दिखों जो उस पर ध्यान नहीं देतीं और बदसूरत दिखती हैं।'

जब मैंने उनसे ऐसी बातों को ना करने को कहा तो वो बोले, 'कम ऑन तुम एक बालिग लड़की हो।' यह सभी बयान हमेशा ही   मुझे नापसंद आते थे और काफी शर्मिंदा भी करते थे। जब मैंने ये बातें अपने लैबमेट्स को बताई और उसे पता चला कि मैंने किसी और लड़की को उसके ऐसी बातों के बारे में बताया है तो वह मेरी तरफ दंडातत्मक रवैया अपनाने लगे।

कई बार अतुल जौहरी की पत्नी ने हमसे रिक्वेस्ट करी कि...

jnu student alleged professor atul johri in fir that he told her that she is having nice boob
जेएनयू के छात्रों का प्रोफेसर जौहरी की बर्खास्तगी को लेकर प्रदर्शन - फोटो : ani

इसके बाद तो उन्होंने मुझसे जैसे दुश्मनी निकालनी शुरू कर दी। वह मेरे काम को नजरअंदाज करने लगे और मेरे सभी शैक्षणिक कार्यों में देरी करने लगे। मैंने डीन को अपना सुपरवाइजर बदलने को कहा और बताया कि मेरा यौन शोषण हो रहा है। चूंकि मैं अपना लैब नहीं बदल सकती थी तो मेरे पास उनके सुपरवाइजेशन में काम करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं रह गया था।

जनवरी 2017 में मैंने अपना हस्तलिखित रिसर्च पेपर प्रोफेसर को भेजा लेकिन आज तक(एफआईआर दर्ज कराने के दिन तक) उन्होंने इस बारे में कोई उत्तर नहीं दिया है। जब भी कोई लड़की उनकी अश्लील हरकतों पर आपत्ति जताती है जैसे कि मैं तो वह उस लड़की के शैक्षणिक कार्यों में देरी करते हैं जैसा उन्होंने मेरे केस में किया।

मैं बहुत ही ज्यादा तनाव में हूं और चिंतित भी हूं क्योंकि मुझे जुलाई में अपनी थीसिस जमा करनी है। आज तक मैंने इसलिए कोई शिकायत नहीं की थी क्योंकि मुझे मेरे बाकी डिपार्टमेंट से भी को रिस्पॉन्स नहीं मिला और मैं अपने पीएचडी को पूरा् करने के लिए बहुत चिंतित रहती हूं। लेकिन उनके रहने से मैंने हमेशा असुरक्षित महसूस किया है और उनके भद्दे कमेंट्स से मैं बहुत असहज हो जाती हूं।

कई बार अतुल जौहरी की पत्नी आकर हमसे ये रिक्वेस्ट कर चुकी हैं कि हम शाम को 6 बजे के बाद लैब में ना रहें या सर के साथ किसी शैक्षणिक गतिविधियों में लिप्त ना रहें। इस डर से कि अतुल जौहरी के खिलाफ शिकायत करने से मेरी प्रोफेशनल और शैक्षणिक लाइफ बर्बाद हो जाएगी मैंने कभी शिकायत नहीं की।

हालांकि आज की(जिस दिन एफआईआर हुई) इस खबर को पढ़ने के बाद कि उसने मेरे ही सेंटर की अन्य छात्रा के साथ क्या किया है मैंने शिकायत दर्ज कराने की ठानी। मैं ये विनती करती हूं कि जौहरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed