जेएनयू को दो साल के लिए बंद करें, नाम भी बदलें, जानिए क्यों सुब्रमण्य स्वामी ने कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने मंगलवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) को दो साल के लिए बंद कर दिया जाना चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि विश्वविद्यालय से असामाजिक तत्वों को बाहर निकालकर, इसका नाम बदलकर सुभाष चंद्र बोस विश्वविद्यालय करने के बाद इसे फिर से खोल जाना चाहिए।
स्वामी ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा कि ‘नेहरू के नाम पर बहुत सारे संस्थान हैं। विश्वविद्यालय का नाम बदलकर बोस के नाम पर करने से छात्रों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।’
स्वामी ने कहा कि समाजवादी और छद्म धर्मनिरपेक्षवादी नेहरू के विपरीत बोस राष्ट्रवादी थे और विश्वविद्यालय का नामकरण उनके नाम पर करने के बाद छात्रों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि जेएनयू वामपंथियों और असामाजिक तत्वों से भरा है। विश्वविद्यालय के छात्रावास शुल्क वृद्धि के मुद्दे पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है।