फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU row: umer Khalid himself made disputed poster

'उमर खालिद ने खुद बनाए थे विवादित पोस्टर'

Tue, 01 Mar 2016 03:03 PM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 03:03 PM IST
विज्ञापन
JNU row: umer Khalid himself made disputed poster

जेएनयू में देशविरोधी नारेबाजी के मास्टर माइंड उमर खालिद ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सामने सनसनीखेज खुलासा किया है। खालिद ने पूछताछ में बताया है कि उसने पिछले वर्ष भी अफजल गुरु के समर्थन में इसी तरह का विवादित कार्यक्रम आयोजित किया था।

विज्ञापन


पिछले वर्ष भी जेएनयू प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर दी थी। बावजूद इसके उमर खालिद व उसके साथियों ने आयोजन किया था। पुलिस ने उमर खालिद के बयानों को रिकॉर्ड पर लिया है।

विज्ञापन


खालिद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पिछले वर्ष आयोजित कार्यक्रम में भी देशविरोधी नारे लगाए गए थे, लेकिन इस पर न तो मीडिया की और ना ही किसी और की नजर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण विवाद पैदा नहीं हुआ था। पिछले वर्ष भी विवादित पोस्टर लगाए गए थे। उमर खालिद ने खुलासा किया है कि इस बाद हुए कार्यक्रम में अफजल गुरु के समर्थन में विवादित पोस्टर जेएनयू में उसने खुद अपने हाथों से बनाए थे।

पोस्टर सोची-समझी साजिश के तहत तैयार किए गए थे

JNU row: umer Khalid himself made disputed poster

पोस्टर सोची-समझी साजिश के तहत तैयार किए गए थे। इसके बाद उसने एक साथी को 500 रुपये देकर पोस्टर की 200 से ज्यादा फोटो कॉपी कराने के लिए बेरसराय भेजा था। सभी पोस्टर ब्लैक एंड व्हाइट थे।


खालिद ने पूछताछ में यह भी बताया कि उसने कार्यक्रम में ज्यादातर लोगों को सोशल मीडिया के जरिये बुलाया था। फेसबुक पर कार्यक्रम के बारे में लिखा था और ज्यादा से ज्यादा लोगों को आने का आह्वान किया था। फेसबुक के जरिये ही काफी लोग कार्यक्रम में आए थे।

हालांकि उमर खालिद ने कश्मीरी युवक और चेहरे ढककर नारे लगा रहे युवकों को पहचानने से इनकार कर दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने दावा किया है कि कुछ युवकों की शुरुआती पहचान तो हो गई है, लेकिन पूरी तरह पहचान अभी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed