फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnu jamia students protest at jantar Mantar in support of afreen fatima

Protest at Jantar-mantar: आफरीन फातिमा के समर्थन में जेएनयू-जामिया के छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में

Tue, 14 Jun 2022 01:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Jun 2022 01:02 AM IST
सार

आइसा ने इसी मुद्दे पर जंतर मंतर पर धरना भी दिया। छात्रों ने दावा किया कि इस दौरान दिल्ली पुलिस ने उनके कई साथियों को हिरासत में ले लिया, लेकिन उनका विरोध जारी रहा। 

विज्ञापन
jnu jamia students protest at jantar Mantar in support of afreen fatima
प्रदर्शन करता छात्र - फोटो : amar ujala

विस्तार

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया इस्लामिया में जेएनयू की पूर्व छात्रा आफरीन फातिमा के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि जेएनयू की छात्र नेता के घर को उत्तर प्रदेश प्रशासन ने तोड़ दिया है। इस प्रदर्शन में स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया, मुस्लिम स्टूडेंट्स फोरम, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन और फ्रेटरनिटी मूवमेंट से जुड़े युवा शामिल थे।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी छात्रों ने बताया कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने रविवार पुलिस की ताकत से प्रयागराज में जावेद अहमद के घर को ध्वस्त कर दिया। जावेद अहमद फातिमा के पिता हैं, जिन्हें प्रयागराज में 10 जून को हुई हिंसा मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए साबरमती छात्रावास से जेएनयू गेट तक मार्च निकाला। उनके हाथ में तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था, 'मुसलमानों के जीवन को बुलडोजर चलाना बंद करो' और 'मुसलमानों पर राज्य प्रायोजित आतंकवाद को रोको'। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आइसा ने इसी मुद्दे पर जंतर मंतर पर धरना भी दिया। छात्रों ने दावा किया कि इस दौरान दिल्ली पुलिस ने उनके कई साथियों को हिरासत में ले लिया, लेकिन उनका विरोध जारी रहा। 


आइसा के अध्यक्ष अभिज्ञान ने कहा कि भाजपा सरकार बुलडोजर का तमाशा कर रही है, वह समाज में जहर पैदा करना चाहती है। लेकिन बहुसंख्यकों को समझना चाहिए कि बुलडोजर उनकी आजीविका और विवेक पर चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश भवन के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने जानकारी दी है कि पुलिस ने उनके करीब 60 साथियों को हिरासत में लिया और संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed