फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU issued advisory regarding Corona

Delhi: जेएनयू ने कोरोना को लेकर एडवाइजरी की जारी, गोदावरी हॉस्टल में कोरोना संक्रमण का आया है मामला

Sun, 01 Jun 2025 06:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 01 Jun 2025 06:00 PM IST
सार

सीएमओ ने आश्वस्त किया है कि अभी कोई घबराने वाली स्थिति नहीं है। टीकाकरण ने लक्षणों की गंभीरता और कोरोना के जोखिम को काफी हद तक कम कर दिया है। छात्र संघ का सभी छात्रों से अनुरोध है कि वह शांत रहे और एडवाइजरी का पालन करें।

विज्ञापन
JNU issued advisory regarding Corona
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के गोदावरी हॉस्टल में कोरोना का एक मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दी है। इसमें कैंपस परिसर में संक्रमण फैलने से रोकने को निर्देश दिए गए है। स्कूलों/विशेष केंद्रों में कोविड निगरानी समिति के गठन का परामर्श जारी किया गया है।

विज्ञापन

मास्क लगाने का दिया परामर्श 
एडवाइजरी में छात्रों, स्टाफ, कैंपस निवासियों सहित सभी हितधारकों को एहतियातन नियमित हाथ धोने/सैनेटाइज करने और सम्मेलन के दौरान मास्क लगाने का परामर्श जारी किया है। विशेष केंद्रों के चेयरपर्सन और स्कूल डीन एहतियाती उपायों के प्रभावी कार्यान्वयन की निगरानी के लिए केंद्र स्तर पर कोविड निगरानी समिति का गठन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य केंद्र और सुरक्षा शाखा को परामर्श है कि वह इसके बारे में क्षेत्र अधिकारियों को सूचित और संवेदनशील बनाएं। अगर कोई छात्र, कर्मचारी और उसका परिवार कोरोना संक्रमित मिलता है तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित वार्डन और स्वास्थ्य केंद्र को देंगे। विश्वविद्यालय ने आपातकालीन मदद के लिए विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र के हेल्पलाइन नंबर 011-26741636, 011-26704766 जारी किए है। 

विज्ञापन

संक्रमित छात्र को सिर्फ सिरदर्द की शिकायत 
वहीं जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष नीतीश कुमार और उपाध्यक्ष मनीषा ने बताया कि कोरोना की स्थिति को लेकर सीएमओ से बात की है। संक्रमित मामलों में प्रोटोकॉल के तौर पर होम आइसोलेशन का पालन करने का परामर्श दिया है। आइसोलेशन वार्ड की कोई आवश्यकता नहीं है। जिस छात्र के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई वह ठीक हो रहा है। छात्र को हल्के लक्षण है। सिर्फ सिरदर्द की शिकायत है। बुखार और गले में खराश नहीं है। 

कोविड केयर सेंटर की मांग
सीएमओ ने आश्वस्त किया है कि अभी कोई घबराने वाली स्थिति नहीं है। टीकाकरण ने लक्षणों की गंभीरता और कोरोना के जोखिम को काफी हद तक कम कर दिया है। छात्र संघ का सभी छात्रों से अनुरोध है कि वह शांत रहे और एडवाइजरी का पालन करें। जेएनयू छात्र संघ सचिव मुंतेहा के अनुसार सीएमओ से कहा है कि वह हॉस्टल खाली करने वाली ऐसी कोई एडवाइजरी जारी न करें जिससे छात्रों में भय पैदा हो। छात्र संघ परिसर में अलग कोविड केयर सेंटर स्थापित करने की मांग करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed