फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU: investigation report reveals, in anti protesting five video true

JNU: जांच रिपोर्ट में खुलासा, देशविरोधी नारेबाजी की पांच वीडियो सही

Sat, 11 Jun 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Jun 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
JNU: investigation report reveals, in anti protesting five video true

देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने वाले आरोपियों पर और शिकंजा कस गया है। निजी समाचार चैनल की वीडियो जांच में सही पाई गई है। वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है।

विज्ञापन


शुरू में इस वीडियो चैनल की सत्यता पर सवाल उठे थे। इसके बाद वीडियो को सीएफएसएल में जांच के लिए भेजा गया था। इसी समाचार चैनल की वीडियो पर जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने वाले आरोपियों के खिलाफ दक्षिण जिले के वसंत कुंज (नार्थ) थाने में देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि समाचार चैनल की वीडियो को लोधी कॉलोनी स्थित सीबीआई की सीएफएसएल में भेजा गया था। सीएफएसएल ने आठ जून को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को रिपोर्ट सौंप दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है

JNU: investigation report reveals, in anti protesting five video true

रिपोर्ट में कहा गया है कि वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।  इस वीडियो के आधार पर ही जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने वाले ज्यादातर आरोपियों की पहचान हुई थी।

पुलिस ने जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया, अर्निबन भट्टाचार्य और उमर खालिद को गिरफ्तार किया था। हालांकि ये सभी जमानत पर बाहर हैं। विवादित कार्यक्रम के तूल पकड़ने के बाद मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दी गई थी।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने विवादित कार्यक्रम की जो पांच वीडियो गुजरात लैब में भेजी थीं, वे भी सही पाईं गई है। इन वीडियो के साथ भी कोई छेड़छाड़ नहीं की गई थी। इन वीडियो को उस समय कार्यक्रम को देख रहे लोगों ने अपने मोबाइल से बनाया था। दिल्ली पुलिस ने कन्हैया की आवाज के नमूने भी जांच के लिए भेजे हुए हैं। स्पेशल सेल की टीम आवाज के नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed