फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU: in anti national slogans police began the recording of statements

JNU: देशविरोधी नारे मामले में जल्द चार्जशीट दाखिल करना चाहती है पुलिस

Sat, 18 Jun 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
JNU: in anti national slogans police began the recording of statements

जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की तफ्तीश तेज हो गई है। स्पेशल सेल की टीम एक सप्ताह से लगातार जेएनयू जा रही है। अपनी तफ्तीश पूरी कर जल्द ही चार्जशीट दाखिल करना चाहती है। स्पेशल सेल का कहना है कि इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले सप्ताह निजी चैनल की वीडियो की रिपोर्ट आने के बाद से स्पेशल सेल ने तफ्तीश तेज कर दी है। चैनल की इस वीडियो के आधार पर ही देशविरोधी नारे लगाने का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


सीबीआई की सीएफएसएल जांच में ये बात सामने आई है कि वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। इसकी फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद स्पेशल सेल ने तफ्तीश एक बार फिर से शुरू कर दी। स्पेशल सेल की टीम लगातार जेएनयू जा रही है और मामले के गवाह व आरोपियों के बयान दर्ज कर रही है। अभी एक दर्जन से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। बुधवार व बृहस्पतिवार को करीब चार लोगों के बयान दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेएनयू में गवाह, आरोपी व प्रोफेसर आदि से पूछताछ

JNU: in anti national slogans police began the recording of statements
JNU

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जेएनयू में गवाह, आरोपी व प्रोफेसर आदि से पूछताछ करने के लिए स्पेशल सेल ने प्रशासन से अनुमति ली थी।

प्रशासन की अनुमति के बाद ही जेएनयू के लोगों से पूछताछ शुरू की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्पेशल सेल जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने के मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल करना चाहती है।

ज्ञात हो कि जेएनयू में गत नौ फरवरी को देशविरोधी नारे लगे थे। इस मामले में पुलिस ने जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार, अर्निबान भट्टाचार्य व उमर खालिद को गिरफ्तार किया था। ये सभी अभी जमानत पर बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed