{"_id":"6980997fa78c8e7b7f091307","slug":"jnu-hostel-warden-directed-to-remove-illegal-construction-within-48-hours-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-122494-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जेएनयू में हॉस्टल वार्डन को 48 घंटे के अंदर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जेएनयू में हॉस्टल वार्डन को 48 घंटे के अंदर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश
विज्ञापन
-वार्डन फ्लैट से अवैध निर्माण न हटाने पर पद से हटाने की होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने सभी हॉस्टल वार्डन को 48 घंटे के अंदर अवैध निर्माण हटाने के संबंध में निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय के नियमों का उल्लंघन करने पर वार्डन के पद से भी हटाया जाएगा। इसको लेकर विश्वविद्यालय के डीन छात्र कार्यालय ने सोमवार को सर्कुलर जारी कर दिया।
सर्कुलर के अनुसार ऐसे देखने को मिला है कि कुछ हॉस्टल वार्डन विश्वविद्यालय के हॉस्टल परिसर के अंदर और आसपास अवैध निर्माण गतिविधियां अस्थायी और स्थायी तौर पर कर रहे है। विश्वविद्यालय ने समय-समय पर सभी कर्मचारियों को ऐसे कार्यों से बचने के निर्देश भी जारी किए। इस संबंध में पिछले वर्ष तीन दिसंबर को सर्कुलर भी जारी किया था उसके बावजूद अवैध निर्माण की सूचनाएं सामने आ रही है।
सभी वार्डन को निर्देश है कि वार्डन फ्लैट के अंदर और बाहर से कोई भी अवैध निर्माण 48 घंटे के भीतर हटाएं। विश्वविद्यालय के आवास आवंटन नियमों के अनुसार अवैध निर्माण पर पूरी तरह से रोक है। विश्वविद्यालय के नियमों का उल्लंघन करने पर वार्डन पद से हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी।