फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU gets 22 percent more online application for admissions this year than previous

जेएनयू : ऑनलाइन दाखिला आवेदन पिछले साल के मुकाबले 22 फीसदी बढ़े

Tue, 21 Jul 2020 05:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 21 Jul 2020 05:25 PM IST
सार

- 2020 सत्र में नए प्रोग्राम 5 वर्षीय बीएससी-एमएससी आयुर्वेदिक-बायोलॉजी में पढ़ाई का मौका 

विज्ञापन
JNU gets 22 percent more online application for admissions this year than previous
demo pic

विस्तार

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शैक्षिक सत्र 2020-21 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन में 22 फीसदी की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। कुल 24,715 आवेदन ज्यादा आए हैं। 2020 सत्र से छात्रों को पांच वर्षीय बीएससी-एमएससी आयुर्वेदिक-बायोलॉजी के नए प्रोग्राम की पढ़ाई का भी मौका मिलेगा। 

विज्ञापन


कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार के मुताबिक, पिछले साल 1,10,747 आवेदन प्राप्त हुए थे। 2020 में इनकी संख्या 24,715 अधिक है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को 1,35,462 आवेदन मिले हैं। देशभर से विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


हालांकि सीट जेएनयू की कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा की मेरिट से ही मिलेगी। एनटीए 121 शहरों में जेएनयू संयुक्त दाखिला प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। कोविड-19 के हालात संभलते ही इसकी तिथि घोषित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति के मुताबिक, सबसे अधिक आवेदन मास्टर प्रोग्राम में मिले हैं। इनमें एमए पॉलिटिकल साइंस, एमएससी लाइफ साइंसेज, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, एमएससी फिजिक्स प्रोग्राम शामिल हैं। इस बार अटल इन्क्यूबेशन सेंटर का आधिकारिक लोगो डिजाइन किया जा रहा है। इसके लिए छात्रों से ऑनलाइन डिजाइन मांगे गए हैं।


अगस्त में आएगा ऑनलाइन सेमेस्टर का रिजल्ट
कुलपति प्रो. कुमार के मुताबिक, यूजीसी के दिशा-निर्देशों के तहत जेएनयू प्रशासन और विभिन्न स्कूलों व सेंटरों के प्रयासों से ऑनलाइन सेमेस्टर आयोजित किया गया था। इसी के आधार पर आगे ऑनलाइन सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षा भी सफलतापूर्वक आयोजित कर ली गई है। अब अगस्त में रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed