फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU Clash: Tension in JNU due to fight between two groups of students, bricks and stones broke out fiercely

JNU Clash: जेएनयू में छात्रों के दो गुटों में झगड़ा होने से तनाव, जमकर चले ईंट-पत्थर, एफआईआर दर्ज

Fri, 11 Nov 2022 09:54 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 11 Nov 2022 09:54 AM IST
सार

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी मनोज सी ने बताया कि जेएनयू के नर्मदा हॉस्टल में छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़ा होने की सूचना बृहस्पतिवार शाम पांच बजे मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
JNU Clash: Tension in JNU due to fight between two groups of students, bricks and stones broke out fiercely
डीयू-जेएनयू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में बृहस्पतिवार शाम को उस समय तनाव पैदा हो गया जब दो छात्रों के बीच झगड़ा हो गया। छात्रों के बीच जमकर पत्थर व ईंट चले। झगड़े में दो छात्र घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों की एमएलसी बनी है। जेएनयू के दो छात्रों की शिकायतों के आधार पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दो प्राथमिकी दर्ज की गईं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी मनोज सी ने बताया कि जेएनयू के नर्मदा हॉस्टल में छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़ा होने की सूचना बृहस्पतिवार शाम पांच बजे मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पता लगा कि किसी व्यक्तिगत कारणों को लेकर छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद जेएनयू के सभी गेटों को बंद कर दिया गया था और किसी को भी जेएनयू में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था। जेएनयू में रहने वाले छात्रों को ही परिचय पत्र देखने के बाद अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed