{"_id":"5dd107848ebc3e54d805ff60","slug":"jnu-administration-condemn-the-vandalism-done-by-students-to-vivekananda-statue","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी विवेकानंद की मूर्ति से छेड़छाड़ करने वालों को मिलेगी सजा, जेएनयू प्रशासन ने की घटना की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी विवेकानंद की मूर्ति से छेड़छाड़ करने वालों को मिलेगी सजा, जेएनयू प्रशासन ने की घटना की निंदा
Sun, 17 Nov 2019 02:10 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 17 Nov 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिया बयान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने की घटना के बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने रविवार को कहा कि छात्रों द्वारा किए गए इस कृत्य की हम कड़ी निंदा करते हैं।
विज्ञापन
प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। चीफ प्रॉक्टर ऑफिस की ओर से इसमें सम्मिलित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
JNU administration on vandalism and defacement of Vivekananda statue in the campus: Condemn the vandalism done by students. Everything has been recorded. Chief Proctor Office will take stringent action possible against those who will be found guilty. pic.twitter.com/gjQPfCn4xx
— ANI (@ANI) November 17, 2019
विज्ञापन
मालूम हो कि बीते कुछ दिनों से जेएनयू में फीस वृद्धि को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसी बीच गुरुवार को जेएनयू परिसर में कुछ शरारती तत्वों ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की थी। कई लोगों ने कहा कि मुख्य मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए सुनियोजित तरीके से ये सब किया गया है।
वहीं एनएसयूआई अध्यक्ष सनी धीमान ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा था कि मुझे नहीं लगता है कि जेएनयू का कोई भी छात्र ऐसा कर सकता है। उन्होंने बताया था कि मूर्ति को क्षतिग्रस्त नहीं किया गया बल्कि उस पर कुछ लिख दिया गया था। हालांकि बाद में छात्रों ने उसे साफ कर दिया था।