फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU administration Condemn the vandalism done by students to Vivekananda statue

स्वामी विवेकानंद की मूर्ति से छेड़छाड़ करने वालों को मिलेगी सजा, जेएनयू प्रशासन ने की घटना की निंदा

Sun, 17 Nov 2019 02:10 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 17 Nov 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
JNU administration Condemn the vandalism done by students to Vivekananda statue
विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिया बयान - फोटो : अमर उजाला

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने की घटना के बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने रविवार को कहा कि छात्रों द्वारा किए गए इस कृत्य की हम कड़ी निंदा करते हैं।

विज्ञापन


प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। चीफ प्रॉक्टर ऑफिस की ओर से इसमें सम्मिलित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



मालूम हो कि बीते कुछ दिनों से जेएनयू में फीस वृद्धि को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसी बीच गुरुवार को जेएनयू परिसर में कुछ शरारती तत्वों ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की थी। कई लोगों ने कहा कि  मुख्य मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए सुनियोजित तरीके से ये सब किया गया है। 


वहीं एनएसयूआई अध्यक्ष सनी धीमान ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा था कि मुझे नहीं लगता है कि जेएनयू का कोई भी छात्र ऐसा कर सकता है। उन्होंने बताया था कि मूर्ति को क्षतिग्रस्त नहीं किया गया बल्कि उस पर कुछ लिख दिया गया था। हालांकि बाद में छात्रों ने उसे साफ कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed