{"_id":"240362dabc6a13f3a7d5e43ce34343de","slug":"jmajm-lashed-bdra-homes-stores-entered-the-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बरसे बदरा, घरों, दुकानों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बरसे बदरा, घरों, दुकानों में घुसा पानी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 05 Aug 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
कई दिन की भीषण गर्मी के बाद बुधवार को बदरा जमकर बरसे तो लोगों को राहत मिली, लेकिन कई क्षेत्रों में बारिश आफत भी लाई।
विज्ञापन
झमाझम हुई बारिश के चलते नंदग्राम क्षेत्र में दुकानों और घरों में पानी घुस गया। स्थानीय लोगों की मानें तो 10 साल में ऐसा हुआ है कि एक घंटे की बारिश में ही घरों में पानी घुस गया हो। नालों की सफाई न होने से परेशान लोगों में नगर निगम के प्रति आक्रोश है।
मंगलवार रात से ही बारिश शुरू हो गई थी। इससे कालोनियों में जलभराव हो गया था। इसके बाद बुधवार सुबह और फिर शाम को हुई झमाझम बारिश से हालात और बिगड़ गए।
शहर के कुछ इलाकों में बारिश ज्यादा हुई। हालांकि जीटी रोड, मॉडल टाउन, पंचवटी समेत कई क्षेत्रों में बारिश बहुत कम हुई। नंदग्राम में हुई जबरदस्त बारिश से मेन रोड, बी-ब्लाक में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
नाले जाम होने की वजह से बारिश का पानी दुकानों और घरों में घुस गया। बी-ब्लाक निवासी एसएस शर्मा ने बताया कि उन्होंने 10 साल में ऐसी बारिश नहीं देखी कि एक घंटे में ही घरों में पानी घुस गया हो।
विज्ञापन
बुधवार को यहां रिकार्ड बारिश हुई। इसके अलावा नेहरू नगर, गांधी नगर, संजय नगर, अशोक नगर, शास्त्री नगर में भी झमाझम बारिश हुई।