फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jio 5G Reliance Jio is starting beta trial of Jio True 5G service from Dussehra

दिल्ली में दशहरे से Jio 5G सेवा: जानिए कितनी होगी स्पीड और कैसे मिलेगा कनेक्शन, प्रतिदिन मिलेगा इतना डाटा

Tue, 04 Oct 2022 07:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 04 Oct 2022 07:27 PM IST
सार

रिलायंस जियो दशहरे से ट्रू-5G सर्विस के बीटा ट्रायल की शुरुआत देश के चार शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता और वाराणसी से कर रहा है। अभी यह सर्विस ऑन इनविटेशन है। यूजर्स को इसके साथ वेलकम-ऑफर भी मिलेगा, जिसके तहत यूजर्स को 1GBPS तक की स्पीड और अनलिमिटेड 5G डाटा मिलेगा।

विज्ञापन
Jio 5G Reliance Jio is starting beta trial of Jio True 5G service from Dussehra
Jio 5G - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

4G सर्विस में धमाल मचाने के बाद रिलायंस जियो दशहरे से ट्रू-5G सर्विस का बीटा ट्रायल शुरू कर रहा है। यह सर्विस देश के चार शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता और वाराणसी में शुरू की जाएगी। अभी यह सर्विस ऑन इनविटेशन है, यानी मौजूदा जियो यूजर्स में से कुछ चुनिंदा यूजर्स को इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए इनविटेशन भेजा जाएगा।

विज्ञापन
यूजर्स को इसके साथ वेलकम-ऑफर भी मिलेगा, जिसके तहत यूजर्स को 1GBPS तक की स्पीड और अनलिमिटेड 5G डाटा मिलेगा। इनवाइटेड यूजर्स इन Jio ट्रू 5G सर्विस का एक्सपीरियंस करेंगे और उनके अनुभवों के आधार पर ही कंपनी विस्तृत 5G सर्विस लांच करेगी।
विज्ञापन

वी केयर के मूलमंत्र पर आधारित है जियो की ट्रू-5G सर्विस
"वी केयर" यानी हमें आपका ख्याल है, Jio का ट्रू-5G इसी मूल मंत्र पर बना है। इसके तहत jio 5G से कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, कौशल विकास, छोटे, मध्यम और बड़े उद्यमों, IoT, स्मार्ट होम और गेमिंग जैसे क्षेत्रों में प्रमुख रूप से फोकस करेगी।

Jio True 5G वेलकम ऑफर

  • Jio True 5G वेलकम ऑफर Jio यूजर्स के लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में आमंत्रण द्वारा लांच किया जा रहा है
  • इन ग्राहकों को 1 Gbps+ तक की स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा
  • जैसे-जैसे शहर तैयार होते जाएंगे, अन्य शहरों के लिए बीटा परीक्षण सेवा को खोलने की घोषणा की जाएगी
  • उपयोगकर्ता इस बीटा परीक्षण का लाभ तब तक उठा पाएंगे जब तक कि शहर का नेटवर्क कवरेज पर्याप्त रूप से मजबूत नहीं हो जाता।
  • आमंत्रित 'Jio वेलकम ऑफर' यूजर्स को अपना मौजूदा Jio सिम नही बदलना होगा। बस उसका मोबाइल 5G होना चाहिए। Jio True 5G सेवा ऑटोमैटिक अपग्रेड हो जाएगी।
  • Jio सभी हैंडसेट ब्रांड्स के साथ भी काम कर रहा है ताकि ग्राहकों के पास चुनने के लिए 5G डिवाइस की व्यापक रेंज हो।
विज्ञापन

जियो का ट्रू-5G बीटा ट्रायल लांच के मौके पर रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, "प्रधानमंत्री के आह्वान पर ही जियो ने देश के लिए सबसे तेज 5G रोल-आउट की योजना तैयार की है। Jio 5G एक ट्रू-5G होगा और हमारा मानना है कि भारत TRUE-5G से कम का हकदार नहीं है। Jio 5G दुनिया का सबसे एडवांस 5G नेटवर्क होगा।

JIO TRUE 5G की 3 बड़ी खासियतें-

स्टैंड-अलोन 5G
यह स्टैंड-अलोन नेटवर्क है यानी इस एडवांस 5G नेटवर्क का 4G नेटवर्क से कोई लेना-देना नहीं है। जबकि अन्य ऑपरेटर 4G-बेस्ड नेटवर्क लांच करने की कोशिश कर रहे हैं। इसका सीधा फायदा जियो के True 5G को मिलेगा। इसमें लो-लेटेंसी, बड़े पैमाने पर मशीन-टू-मशीन कम्युनिकेशन, 5G वॉयस, एज कंप्यूटिंग और नेटवर्क स्लाइसिंग जैसे शानदार फीचर्स हैं।

स्पेक्ट्रम का सबसे बड़ा और बेहतरीन मिश्रण
700 मेगाहर्ट्ज, 3500 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज, 5G स्पेक्ट्रम बैंड का सबसे बड़ा और सबसे उपयुक्त मिश्रण, जो जियो ट्रू-5G को अन्य ऑपरेटरों के मुकाबले बढ़त दिलाता है। दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण 700 मेगाहर्ट्ज लो-बैंड स्पेक्ट्रम रखने वाला जियो एकमात्र ऑपरेटर है। इससे अच्छी इनडोर कवरेज मिलती है। यूरोप, अमेरिका और यूके में इस बैंड को 5G के लिए प्रीमियम बैंड माना जाता है।

कैरियर एग्रीगेशन 
कैरियर एग्रीगेशन नाम की एडवांस टेक्नोलॉजी 5G की अलग अलग फ्रीक्वेंसी का एक मजबूत "डेटा हाईवे" बनाती है। जो यूजर्स के लिए कवरेज, क्षमता, गुणवत्ता और किफायत का एक शानदार पैकेज है।

एक नजर में जियो का ट्रू-5G बीटा ट्रायल 

  • दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी से शुरू होंगी बीटा ट्रायल सर्विस
  • JIO TRUE 5G ‘वेलकम-ऑफर’ सिर्फ इनविटेशन पर
  • दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता और वाराणसी में चुनिंदा जियो यूजर्स को ही मिलेंगे इनविटेशन 
  • ऑफर में यूजर्स को 1Gbps तक की स्पीड और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा
  • JIO TRUE 5G को दुनिया का सबसे एडवांस 5G सर्विस माना जा रहा है
  • अधिक जानकारी के लिए JIO.COM & MYJIO APP को देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed