{"_id":"d16823e3ef27b87e1fed9fe14eacd680","slug":"jim-s-operator-family-beaten-tried-to-snatch-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम संचालक के परिवार को पीटा, बच्ची छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम संचालक के परिवार को पीटा, बच्ची छीनी
अमर उजाला, कौशांबी
Updated Sat, 30 Aug 2014 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोवापुर गांव में जिम संचालक के घर में घुसकर पांच युवकों ने पूरे परिवार को बुरी तरह पीटा। भाई का सिर फोड़ दिया और उनकी 15 दिन की बच्ची को पत्नी की गोद से छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन
शोर मचाने पर गांव के लोग इकठ्ठा हो गए। जिन्हें देखकर पांचों युवक फरार हो गए। जिम संचालक ने कौशांबी पुलिस चौकी में तहरीर दी है। फिलहाल मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
घटना रात करीब 10 बजे की है। घटना के समय जिम संचालक नवनीत शर्मा वैशाली स्थित जिम में थे। भोवापुर गांव में उनके घर पर पिता बिजेंद्र शर्मा, मां राजरानी शर्मा, पत्नी पूजा शर्मा, भाई विनीत शर्मा और 15 दिन की बेटी दीक्षा मौजूद थे।
विज्ञापन
उनके पिता सब्जी लेकर घर लौटे ही थे कि युवकों ने घर का गेट खटखटाया। उन्होंने जैसे ही दरवाजा खोला, पांच युवक घर में जबरन घुस आए। पूरे घर का सामान फेंक दिया।
जिम संचालक के पिता और छोटे भाई को बुरी तरह पीटा। भाई के सिर पर लोहे की राड मारकर सिर फोड़ दिया। जिम संचालक की मां और पत्नी अपनी गोद में 15 दिन की बेटी के साथ बीच बचाव को पहुंची तो युवकों ने मां और पत्नी को भी पीटा।
एक बदमाश ने पत्नी की गोद से 15 दिन की बेटी दीक्षा को छीनने की कोशिश की। इस दौरान पिता और भाई को बदमाश घसीटते हुए बाहर ले आए।
शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा होने लगे। लोगों को आता देख पांचों युवक फरार हो गए। नवनीत शर्मा ने बताया कि कौशांबी पुलिस चौकी में मामले में शिकायत दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।