{"_id":"5f9f503e8ebc3e9b9c28ed73","slug":"jihadi-poster-pasted-on-the-indicator-board-of-the-islamic-cultural-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामिक कल्चरल सेंटर के संकेतक बोर्ड पर चिपकाया 'जिहादी' का पोस्टर, फिलहाल हो रही है पूछताछ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्लामिक कल्चरल सेंटर के संकेतक बोर्ड पर चिपकाया 'जिहादी' का पोस्टर, फिलहाल हो रही है पूछताछ
Mon, 02 Nov 2020 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 02 Nov 2020 05:48 AM IST
विज्ञापन
इस्लामिक कल्चरल सेंटर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोदी रोड स्थित इस्लामिक कल्चरल सेंटर के बोर्ड पर ‘जिहादी आतंकवादी इस्लामिक सेंटर’ का पोस्टर चिपकाने का मामला सामने आया है। रविवार को चस्पा किए गए पोस्टर के नीचे हिंदू सेना लिखा हुआ है। नई दिल्ली जिला डीसीपी व दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता डा. ईश सिंघल के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद तुगलक रोड थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। रविवार देर शाम तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
वहीं हिंदू सेना के सचिव बम बम ठाकुर ने बयान जारी कर पोस्टर चिपकाने की बात स्वीकार की है। हिंदू सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पूरा विश्व इस्लामिक आतंकवाद से परेशान है। फ्रांस में भी उसी आधार पर हमले किए गए हैं। बयान में लोदी रोड स्थित इस्लामिक कल्चरल सेंटर को बंद करने की मांग की गई है।
वहीं जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रविवार को बोर्ड पर पोस्टर लगने की सूचना के बाद तुगलक रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तुगलक रोड थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला है। फिलहाल सेंटर के आसपास दुकान चलाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने मामले में उचित कार्रवाई करने की बात कही है।