{"_id":"6692605bb88829f09b0794f2","slug":"jharkhand-cm-hemant-soren-met-kejriwal-s-wife-sunita-at-cm-residence-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मिले झारखंड सीएम हेमंत सोरेन, सीएम आवास पर हुई मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मिले झारखंड सीएम हेमंत सोरेन, सीएम आवास पर हुई मुलाकात
Sat, 13 Jul 2024 04:40 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:40 PM IST
विज्ञापन
सुनीता केजरीवाल से मिले हेमंत सोरेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सीएम आवास पर अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो नेता हेमंत सोरेन के बीच मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रही। वहीं आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
हेमंत सोरेन ने की सोनिया गांधी से मुलाकात
वहीं दूसरी तरफ हेमंत सोरेन ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की। मनी लॉड्रिंग मामले में जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद सोरेन पहली बार अपनी पत्नी कल्पना के साथ सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ स्थित आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
हेमंत सोरेन का भाजपा पर निशाना
सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा न्यायपालिका को अपमानित कर रही है। इसके बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दिल्ली मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी से मुलाकात की।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर कोई चर्चा नहीं
उन्होंने कहा कि जेल से आने के बाद सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं हुई थी। इसलिए मिलने आया हूं। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसे लेकर सोनिया गांधी से कोई बात नहीं हुई।
भाजपा के संविधान हत्या दिवस घोषित होने पर दिया जवाब
भाजपा के संविधान हत्या दिवस घोषित किए जाने के सवाल पर सोरेन ने कहा कि भारत के लोग बहुत सहनशील और सहयोगी होते हैं। वह बहुत सहते हैं और जब वे बर्दाश्त नहीं कर पाते तो वोट के जरिये अपनी बात रखते हैं। अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि केजरीवाल को जल्द जमानत मिल जाएगी।