जेवरकांड: 4 पीड़िताओं में से एक ने की खुदकुशी की कोशिश, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर-बुलंदशहर स्टेट हाईवे पर हैवानियत झेलने वाली चार महिलाओं में से एक ने रविवार सुबह खुदकुशी की कोशिश की। पीड़िता फांसी लगाने जा रही थी, लेकिन ऐन वक्त पर परिजनों ने उसे बचा लिया। पीड़िता का कहना है कि पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए।
बता दें कि यूपी पुलिस के साथ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में दबिश दे रही है। जांच में जुटी पुलिस को अपराध स्थल से किसी भी मोबाइल फोन का कॉल रिकॉर्ड नहीं मिला है, इससे इस मामले में पुलिस को निराशा हाथ लगी है।
पुलिस 25 मई को जेवर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस पर हुई वारदात के पांच अपराधियों को पकड़ने के लिए अपने सूचना नेटवर्क पर अब निर्भर है।
हाईवे पर हुआ था लूटपाट-गैंगरेप
गौरतलब है कि 24-25 मई की आधी रात को आठ व्यक्ति बुलंदशहर जा रहे थे, जिनसे जेवर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस पर लूटपाट की गई। इस समूह की चार महिलाओं के साथ कथित रूप से गैंगरेप हुआ। वहीं, आरोपियों ने परिवार के मुखिया की हत्या कर दी।
हालांकि, प्राथमिक मेडिकल जांच रिपोर्ट में महिलाओं के साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई थी। पीड़ित परिवार ने इस मामले को लेकर हाल ही में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी। यूपी सरकार ने पीड़ित परिवार को 5 लाख की आर्थिक सहायता भी दी है।
उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पाया है कि अपराधियों ने अपराध के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया था।