फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jewelry of 10 lakhs siphoned off from car of businessman in Delhi

मिर्गी के दौरे का नाटक कर कार से उड़ाए 10 लाख के जेवरात, शादी में शामिल होने निकला था कारोबारी

Wed, 15 May 2019 06:50 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 15 May 2019 06:50 AM IST
विज्ञापन
jewelry of 10 lakhs siphoned off from car of businessman in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में बदमाशों ने सड़क पर मिर्गी का दौरा पड़ने का नाटक कर कारोबारी की कार से 10 लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग उड़ा लिया। आरोपियों ने पहले पीड़ित की कार को पंचर किया, बाद में पीड़ित का ध्यान बंटाने के लिए एक आरोपी दौरा आने का नाटक करने लगा। आरोपियों ने पीड़ित की कार में मिर्च का स्प्रे भी कर दिया। छानबीन के बाद पुलिस ने चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित कारोबारी का आरोप है कि पुलिस ने मिर्गी और मिर्च स्प्रे का जिक्र एफआईआर में नहीं किया है। वहीं उत्तरी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस मामले में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित रवींद्र कुमार वर्मा परिवार के साथ गांव मंडी, श्यामनगर, दनकौर स्टेशन खेरली (गौतमबुद्ध नगर) में रहते हैं। इनका अपना कारोबार है। सोमवार को दिल्ली में इनके रिश्तेदार की शादी थी। रवींद्र अपने भाई मनोज कुमार, भतीजे अवनीश कुमार वर्मा के साथ कार से शादी समारोह में शामिल होने के लिए शाम को घर से निकले थे। रास्ते में इन लोगों ने चांदनी चौक से 30 तोले से अधिक सोने के जेवरात खरीदे। तीनों शक्ति नगर की ओर कार से जाने लगे। इसी दौरान शक्ति नगर ट्रैफिक लाइट से जैसे ही इनकी कार चौक की ओर आगे बढ़ी, तो एक युवक ने बताया कि उनकी कार पंचर हो गई है।
विज्ञापन


रवींद्र ने रुककर देखा, तो कार पंचर थी। मनोज पंचर ठीक करने वाले को बुलाने चला गया। इस बीच रवींद्र व अवनीश कार के बाहर आकर खड़े हो गए। दोनों ने कार लॉक नहीं की। इसी दौरान कार के पास एक युवक को मिर्गी का दौरा पड़ गया। रवींद्र व अवनीश का ध्यान उसे देखने में लग गया। इधर, किसी ने उनकी कार की पिछली सीट पर रखा जेवरात से भरा बैग उड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवींद्र ने कुछ देर बाद कार को देखा, तो उसके होश उड़ गए। इस बीच मिर्गी वाला युवक भी गायब हो गया। अज्ञात ने कार से बैग निकालने के बाद उसमें मिर्च का स्प्रे कर दिया था, इसलिए काफी देर तक रवींद्र व उनका परिवार कार में बैठ नहीं पाया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed