ज्वेलर्स के समर्थन में आप, केंद्र पर लगाया धोखा देने का आरोप
कई दिनों से एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ चल रही ज्वेलर्स के विरोध प्रदर्शन का आम आदमी पार्टी समर्थन किया है। पार्टी का कहना है कि जब यूपीए सरकार ने गोल्ड पर एक्साइट ड्यूटी लगाई थी तभी बीजेपी नेताओं ने इसकी आलोचना की थी।
अब अरुण जेटली ने एक फीसदी ड्यूटी लगा दी है तो कई कुछ नहीं बोल रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर व्यापारियों से धोखे का आरोप लगाते हुए इसे वापस लेने की मांग की है।
आम आदमी पार्टी ने ज्वेलर्स का समर्थन करते हुए विजय माल्या के मुद्दे पर एक बार फिर सरकार को घेरा है। इस बार उनके ही मंत्रिमंडल में शामिल एक मंत्री पर बैंक डिफाल्टर होने का आरोप लगाया है।
मोदी के मंत्री को बताया डिफॉल्टर
पार्टी नेता आशुतोष ने कहा कि मोदी के मंत्रिमंडल में वाइएस चौधरी जो कि तेलगूदेशम पार्टी के कोटे से सांसद और मंत्री है उनपर मॉरीशस के बैंक ने डिफाल्टर घोषित किया है। हैदराबाद कोर्ट भी उन्हें लेकर सुना चुकी है।
वहीं, आप नेता संजय सिंह ने हरियाणा पुलिस पर निशाना साधा है। उनका आरोप है कि वन रैंक वन पेंशन को लेकर विरोध कर रहे है विंग कमांडर सीके शर्मा को वहां की पुलिस ने जबरन डंडे के दम उठाया है।
उन्होंने संघ और खट्टर सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह लोगों को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाते है लेकिन एक पूर्व सैनिक को पुलिस बर्बरता से उठाती है वह दिखाई नहीं देता है।