फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jewelery cheated from woman who went to buy vegetables in market in Gurugram

महिला की आपबीती: एटीएम बूथ का रास्ता पूछा और साथ चलने के लिए कहा, रास्ते में डराकर आरोपी गहने लेकर फरार हो गए

Sat, 16 Mar 2024 11:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 16 Mar 2024 11:15 PM IST
सार

आरोपियों ने सुनसान जगह देखकर उन्हें डरा कर सोने की चेन, कान के टॉप्स ले लिए। किसी तरह वह अपने घर पहुंची और परिजनों को वारदात की जानकारी दी।

विज्ञापन
Jewelery cheated from woman who went to buy vegetables in market in Gurugram
गुरुग्राम पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 थाना मंडी में सब्जी खरीदने गई महिला से जेवरात ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो महिलाओं व एक पुरुष ने उससे एटीएम बूथ का रास्ता पूछा और साथ चलने के लिए कहा। रास्ते में आरोपियों ने उसे डराकर उसके सोने के गहने ले लिए और फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पश्चिम बंगाल मूल की रानू विश्वास ने बताया कि वह गुरुग्राम के गांव सिकंदरपुर में रहती हैं और घरों में नौकरानी का काम करती हैं। बीती 13 मार्च को वह शाम करीब सात बजे नंबरदार मार्केट से सब्जी लेने गई थी। यहां उन्हें शिव मंदिर के पास दो महिलाओं व एक पुरुष ने रोक लिया। वे उससे एटीएम बूथ का पता पूछने लगे। जब रास्ता बताया तो उन तीनों आरोपियों ने एरिया में नए होने की बात कहते हुए उनसे साथ चलने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मेट्रो स्टेशन के पास एक गली में पहुंचते ही आरोपियों ने उन्हें डरा कर सोने की चेन, कान के टॉप्स ले लिए। किसी तरह वह अपने घर पहुंची और परिजनों को वारदात की जानकारी दी। परिजन उन्हें लेकर डीएलएफ फेज-1 थाने पहुंचे जहां उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed