फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jewelery and cash worth lakhs were looted by taking builder s wife hostage in Noida

Noida: नौकर ने मालकिन को बांधा... पहले से बुला रखे थे दो साथी, फिर जो हुआ उससे अब भी सदमे में महिला

Mon, 24 Feb 2025 11:16 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 24 Feb 2025 11:16 PM IST
सार

हाई प्रोफाइल वारदात के बाद पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस की टीम घर व आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs were looted by taking builder s wife hostage in Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

नोएडा के पॉश इलाके सेक्टर-61 में घरेलू सहायक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिल्डर की पत्नी को बंधक बनाकर लाखों की नकदी व ज्वेलरी लूट ली। बदमाश घर के बाहर खड़ी फॉच्यूर्नर गाड़ी भी ले गए और घर के आगे शनि मंदिर के पास छोड़कर भाग गए। शनिवार को हुई इस वारदात के बाद कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


मूलरूप से बुलंदशहर निवासी राकेश यादव बिल्डर हैं। वह परिवार के साथ नोएडा के सेक्टर-61 में रहते हैं। राकेश की पत्नी सुमन यादव ने पुलिस से शिकायत की है कि उन्होंने वारदात से चार दिन पहले घर पर खाना बनाने के लिए एक घरेलू सहायक राहुल को रखा था। राहुल बिहार के मधेपुरा का रहने वाला है। शनिवार की शाम सुमन घर पर अकेली थीं। घरेलू सहायक राहुल मार्केट गया हुआ था। मार्केट से वह दो साथियों के साथ घर लौटा और उसे बंधक बना लिया।

विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने अलमारियों की चाबी ले ली और लाखों की ज्वेलरी, नकदी व अन्य कागजात निकाल लिए। सुमन को घर के एक कमरे में बंद कर दिया और घर के बाहर खड़ी फॉच्यूर्नर गाड़ी से चोरी का सामान लेकर भाग निकले। आगे जाकर बदमाशों ने सेक्टर-61 में शनि मंदिर के पास गाड़ी छोड़ दी। बाजार से खरीदारी करके पहुंचे दूसरे घरेलू सहायक ने दरवाजा खोलकर सुमन को कमरे से बाहर निकाला और इसकी सूचना घरवालों व पुलिस को दी। इसकी सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। नोएडा के एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। राहुल के संपर्क के लोगों का पता लगाया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम को भी लगाया गया है।

चार संदिग्ध हिरासत में, सीसीटीवी की जांच
हाई प्रोफाइल वारदात के बाद पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस की टीम घर व आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। चार टीमें जांच में लगाई गई हैं। पुलिस की एक टीम बिहार भी गई है। 

विज्ञापन

बेटी के घरेलू सहायक ने राहुल को काम पर रखवाया था 
पुलिस की जांच में पता चला है कि बिल्डर के घर पर काम करने वाला नियमित घरेलू सहायक कुछ दिन पहले काम छोड़कर चला गया था। इसके बाद से ये लोग किसी नए लड़के की तलाश कर रहे थे, जो खाना बनाता हो। सुमन की गुरुग्राम में रहने वाली बेटी के घर पर काम करने वाले घरेलू सहायक ने ही राहुल के बारे में बताया था। इसके बाद राहुल को काम पर रख लिया था। इसका पुलिस सत्यापन भी नहीं कराया गया था। 

सेक्टर से सुरक्षित निकलने के लिए ले गए थे फॉच्यूर्नर
बताया जा रहा है कि सोसाइटी के अंदर पकड़े जाने और आसानी से गेट से बाहर निकलने के लिए ही बदमाशों ने फॉच्यूर्नर गाड़ी का इस्तेमाल किया था, इसलिए सेक्टर से निकलते ही शनि मंदिर के पास फॉच्यूर्नर छोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed