साइकिल से गिरे भाजपा नेता: गड्ढे में गिरने से जेवर विधायक के बाएं हाथ की हड्डी टूटी, डॉक्टरों ने डाली प्लेट
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 31 Jul 2022 06:57 PM IST
सार
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह प्रतिदिन साइकिल चलाते हुए लोगों की समस्याएं सुनते हैं। शनिवार की शाम को भी वह साइकिल से जा रहे थे। इस दौरान साइकिल फिसल जाने से वह गिर गए। जिससे उनके बाएं हाथ की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो