फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jeep trampled young man in Farruknagar.

फर्रुखनगर में व्यक्ति को जीप ने रौंदा

Mon, 01 Dec 2014 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 01 Dec 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
Jeep trampled young man in Farruknagar.

गुड़गांव के फर्रूखनगर खंड के पातली गांव में सोमवार तड़के खेत से लौटते युवक को तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया। युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। वारदात के बाद चालक जीप लेकर फरार हो गया। वारदात स्थल के सामने एक फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी में सारी घटना कैद हो गई। घटना की खबर लगते ही ग्रामीण उत्तेजित हो गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और परिजनों के बयान पर गांव के दो युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पातली गांव का सुभाष (28) सोमवार की सुबह साढ़े चार बजे खेत में पानी देने गया था। घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार जीप की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सुबह ग्रामीण जब उधर से गुजरने लगे तो युवक का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। इस बीच वहां ग्रामीण इकट्ठा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। फर्रूखनगर पुलिस ने जहां जांच के बाद दुर्घटना का मामला दर्ज किया, वहीं ग्रामीण इसे हत्या का मामला बता रहे हैं।
विज्ञापन


शव मिलने के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को रास्ते से हटाने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों के उग्र रूख को देखते भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझाया। एसीपी पटौदी ने इस मामले में निष्पक्ष और तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। परिजन रविंद्र  के बयान पर हरीश और विकास समेत अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को पुलिस ने  पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। सुभाष की गुड़गांव में दुकान थी। उसने एक निजी कंपनी की नौकरी छोड़कर खुद का व्यापार शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित एक फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी को खंगाला तो पूरा मामला ही बदल गया। पुलिस जांच में जीप चालक पर इरादतन हत्या की बात सामने आई। फुटेज में सामने आया है कि चालक ने युवक पर कई बार जीप चढ़ाई। प्राथमिक जांच में पता चला कि गांव के हरीश और विकास से सुभाष ने रुपये उधार लिए थे। इसे लेकर इनके बीच करीब डेढ़ महीने से विवाद चल रहा था। पुलिस हत्या की वजह इसी रंजिश को मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed