{"_id":"5788d6239097004be08103528370c4d2","slug":"je-ktwai-the-supply-the-soldiers-beat-sso-lineman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों ने एसएसओ-लाइनमैन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों ने एसएसओ-लाइनमैन को पीटा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 20 Jun 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कारपोरेशन के नंदग्राम पावर स्टेशन पर तैनात जेई ने नंदग्राम पुलिस चौकी की सप्लाई कटवा दी। भयंकर गर्मी में परेशान पुलिस कर्मियों ने सप्लाई जोड़ने का आग्रह किया।
विज्ञापन
मगर उन्होंने एक नहीं सुनी। गुस्साए पुलिस कर्मियों ने पावर स्टेशन पर मौजूद एसएसओ और लाइनमैन को जमकर पीटा।
नंदग्राम पावर स्टेशन के लाइनमैन इरफान को मारपीट के आरोप में शुक्रवार को पुलिस ने उठा लिया था। इसके विरोध में जेई ने पूरे क्षेत्र की सप्लाई ठप कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस चौकी की पावर सप्लाई का केबिल काट दिया गया था। पुलिस के रात आठ बजे लाइनमैन को छोड़ने के बाद क्षेत्र की सप्लाई शुरू कर दी गई, लेकिन पुलिस चौकी का केबिल नहीं जोड़ा।
विज्ञापन
गर्मी में परेशान चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिस कर्मियों ने सप्लाई शुरू करने का आग्रह किया, लेकिन जेई ने केबिन न जोड़ने के निर्देश जारी कर दिए।
सात घंटे अंधेरे में रहने से गुस्साए पुलिस कर्मियों ने पावर स्टेशन के एसएसओ कालीचरन और लाइनमैन टारजन सिंह की पिटाई कर डाली। एक्सईएन अजय अग्रवाल ने रात दो बजे चौकी की सप्लाई जुड़वाई।
एक्सईएन ने बताया कि इस मामले में लाइनमैन की गलती है। बिजली किसी के घर की नहीं है कि जहां की चाहो बंद कर दो। पहले क्षेत्र की सप्लाई ठप कराना और फिर पुलिस चौकी की केबिल न जोड़ना अनुशासनहीनता है।
इसकी रिपोर्ट एसई और चीफ को भेजी जाएगी। वहीं जेई संघ के जिलाध्यक्ष सतवीर सिंह का कहना है कि आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई न होने पर सोमवार से पावर स्टेशन को ठप करा दिया जाएगा।