फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JCB Operator Dies After Machine Overturns in Lodhi Colony

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: नाले में सफाई करते हुए जेसीबी पलटी, चालक की मौत

Thu, 16 Apr 2026 09:36 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 16 Apr 2026 09:36 PM IST
सार

दक्षिण दिल्ली के लोधी कॉलोनी थाना क्षेत्र में दयाल सिंह कॉलेज के पास नाला सफाई के दौरान जेसीबी मशीन पलट गई। शुरुआती पड़ताल में पता चला कि नाले का किनारा अस्थिर था और सुरक्षा इंतजाम अपर्याप्त थे। यह काम डीएमआरसी के सरकारी प्रोजेक्ट के तहत हो रहा था।

विज्ञापन
JCB Operator Dies After Machine Overturns in Lodhi Colony
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के लोधी कॉलोनी थाना क्षेत्र में दयाल सिंह कॉलेज के पास नाला सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है। जेसीबी मशीन नाला सफाई करते हुए पलट गई। जेसीबी चालक अभिषेक (23) उसके नीचे दब गया। उसे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोधी कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि लोधी कॉलोनी थाना पुलिस को 15 अप्रैल को एक पीसीआर मिली थी कि दयाल सिंह कॉलेज के पास एक कंस्ट्रक्शन साइट पर हादसा हो गया है, जहां नाला सफाई के काम के दौरान एक जेसीबी मशीन पलट गई। 
विज्ञापन


सूचना के बाद लोधी कॉलोनी थानाध्यक्ष टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस जेसीबी ऑपरेटर अभिषेक मशीन के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीसीआर ने उसे तुरंत एम्स के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक उत्तर प्रदेश के एटा का रहने वाला था और साइट पर ठेकेदार के लिए जेसीबी ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला कि यह काम डीएमआरसी के एक सरकारी प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा था, जिसने यह काम आगे एक कंपनी को दे रखा है। इस हादसे में शामिल  जेसीबी मशीन एक अन्य कंपनी से किराए पर ली गई थी। काम के दौरान जेसीबी लगभग 16 फुट गहरे नाले में भारी पत्थर धकेल रही थी। 


नाले का किनारा अस्थिर और बिना मज़बूती के होने के साथ-साथ सुरक्षा के अपर्याप्त इंतज़ामों की वजह से मशीन का संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में पलट गई थी। क्राइम टीम ने मौके का मुआयना किया और ज़रूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आगे की जाँच चल रही है ताकि ठेकेदार और दूसरी संबंधित एजेंसियों की भूमिका और ज़िम्मेदारी का पता लगाया जा सके कि उन्होंने काम की जगह पर सुरक्षा नियमों का पालन किया था या नहीं और वहां ठीक से निगरानी की थी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed