फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JCB Chopped off Guard's neck in Jahangirpuri, JCB operator ran away

गड्ढे में गिरा गार्ड, जेसीबी से कटी गर्दन

Mon, 15 Dec 2014 01:34 PM IST
Updated Mon, 15 Dec 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
JCB Chopped off Guard's neck in Jahangirpuri, JCB operator ran away

नई दिल्ली में जहांगीरपुरी से दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां जेसीबी मशीन से गार्ड की गर्दन काटने के बाद चालक वहां से भाग गया। मशीन से मिट्टी उठाने का चल रहा था काम

विज्ञापन


नई दिल्ली में जहांगीरपुरी में रविवार सुबह पोकलेन जेसीबी मशीन के चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड मंसूर बेग (55) की गर्दन धड़ से अलग हो गई। इसके बाद सिर गड्ढे में गिर गया।
विज्ञापन


आरोपी मशीन चालक वहां मिट्टी डालकर भाग गया। घटना फुटपाथ पर लगने वाले पत्थर तैयार करने वाली यूनिट में हुआ। मशीन से यहां मिट्टी उठाने का काम चल रहा था। सिर खोजने में पुलिस को करीब एक घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी मशीन चालक नरेश को तलाश रही है। वहीं आक्रोषित मजदूरों ने हंगामा करते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को हटाने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने लोगों को शांत करवाया।


जानकारी के मुताबिक, मूलत: कोलकाता निवासी मंसूर पत्नी और बच्चों के साथ के-ब्लॉक  जहांगीरपुरी स्थित झुग्गी में 25 साल से रह रहा था। वह पांच साल से जहांगीरपुरी के शाहआलम बाग स्थित आईएलएफएस कंपनी में गार्ड था।

मलबा उठाने वाली मशीन से काट दी गर्दन

JCB Chopped off Guard's neck in Jahangirpuri, JCB operator ran away

कंपनी फुटपाथ पर लगने वाले पत्थर बनाती है। पत्थर बनाने के लिए यहां बिल्डिंग का मलबा गिराया जाता है। रविवार सुबह आठ जेसीबी मशीन गड्ढे से मलबा उठा रही थी। उस जगह पर कोई न जाए इसके लिए मंसूर मशीन चालक को हरी झंडी दिखा रहा था।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी कॉल आई। जिसे सुनने के दौरान पैर फिसल गया और मंसूर गड्ढे में गिर गया। मंसूर को देखे बिना नरेश ने गड्ढे में मशीन का अगला हिस्सा डालकर मिट्टी उठाने लगा।

तभी मंसूर अगले हिस्से में फंस गया और उसकी गर्दन कटकर नीचे गिर गई। इतना होने पर भी चालक ने ध्यान नहीं दिया और कटे सिर पर मिट्टी डाल दिया। धड़ देखकर अन्य मजदूरों से शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी चालक भाग गया।

बेटे का आरोप, नशे में था चालक

JCB Chopped off Guard's neck in Jahangirpuri, JCB operator ran away

मंसूर का बेटा सुमेत भी इसी यूनिट में मजदूरी करता है। घटना के समय वह कुछ ही दूरी पर काम कर रहा था। सुमेत ने आरोप लगाया है कि नरेश नशे में था।

इसकी वजह से वह पिता को नहीं देख पाया। उसका कहना है कि चालक के साथ-साथ कंपनी का सुपरवाइजर और अन्य अधिकारी भी लापरवाही के लिए जिम्मेदार हैं।

पुलिस के मुताबिक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान अन्य कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed