{"_id":"5e5990508ebc3ef3be4d25c7","slug":"jcb-also-reduced-to-clean-junk-in-delhi-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हिंसा : कबाड़ साफ करने के लिए जेसीबी भी पड़ी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हिंसा : कबाड़ साफ करने के लिए जेसीबी भी पड़ी कम
Sat, 29 Feb 2020 03:42 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 29 Feb 2020 03:42 AM IST
विज्ञापन
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर पूर्वी दिल्ली का चांद बाग इलाका हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक है। यहां चार दिन में करीब 2000 से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं, कई दुकानों और घरों में तोड़फोड़ की गई। आलम यह है कि सड़कों पर पत्थर ही पत्थर बिखरे पड़े हैं।
विज्ञापन
यहां की सफाई के लिए शुक्रवार सुबह जब पूर्वी दिल्ली नगर निगम से एक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर पहुंचा तो कुछ देर सफाई करने के बाद और गाड़ियां बुलानी पड़ी। शाम तक भी यहां सड़कें साफ नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 25 और 26 फरवरी को यहां उपद्रवियों ने सबसे ज्यादा बवाल मचाया। घरों से लेकर दुकानें और वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। यहां के लोगों को सबसे ज्यादा जान और माल का नुकसान पहुंचा है। 48 घंटों तक हुई हिंसा को देख अब यहां के लोगों में दहशत है। इसी के चलते लोगों ने चांद बाग के आसपास बाहरी लोगों को रोकने के लिए टीन इत्यादि से सड़कों को पाट दिया है।
विज्ञापन
इसी के चलते शुक्रवार को जब निगम की टीम मौके पर पहुंची तो पहले उन्हें रास्ता खुलवाने में वक्त लग गया। इसके बाद पहले छोटी मशीन से जले वाहनों को एकत्रित किया गया, लेकिन जब बात इससे भी नहीं बनी तो बड़ी जेसीबी मशीन बुलाकर रास्ता साफ करने लगे। शाम तक कबाड़ एकत्रित करने के बाद टीम ने शनिवार को भी सफाई करने का फैसला लिया है।
टीम में से एक रवि कुमार ने बताया कि उन्हें जले वाहनों को एकत्रित कर नजदीकी थाने में ले जाने का आदेश हुआ है। इसलिए वे जेसीबी के साथ आए हैं। उन्होंने बताया कि वे करीब डेढ़ हजार से ज्यादा कारें और मोटरसाइकिलें को जली अवस्था में एकत्रित कर चुके हैं। उन्होंने ये भी बताया कि छोटी और बड़ी दो जेसीबी मशीनों के जरिए उन्हें सफाई करनी पड़ रही है। पत्थरों से लाल हुई सड़क को साफ करने का काम भी तेजी से चल रहा है।