{"_id":"34672e1aabf5bfb64e07485c99d28183","slug":"jbt-teachers-in-haryana-would-transferred-to-their-parental-place-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी शिक्षकों के लिए खुशखबरी, जल्द होगी ‘घर वापसी’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी शिक्षकों के लिए खुशखबरी, जल्द होगी ‘घर वापसी’
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 19 Sep 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
अपने परिजनों से दूर रह रहे जेबीटी अध्यापकों की जल्द ही घर वापसी होने वाली है। अंतर जिला स्थानांतरण नीति के तहत शिक्षा विभाग इन शिक्षकों को गृह जिले में तबादला कर सकता है।
विज्ञापन
इसके तहत जिले के 135 जेबीटी व 45 सीएंडवीआर अध्यापकों ने फार्म भरे हैं जो अपने जिलों में जाना चाहते हैं। अंतर स्थानांतरण नीति के तहत पहली शर्त है कि जिस जिले में अध्यापक जाना चाहता है, वहां पद खाली होना चाहिए।
विज्ञापन
दूसरे जिले का शिक्षक अगर पद छोड़ना चाहता है ऐसे स्थिति में खाली जगह पर स्थानांतरण किया जा सकता है। बताया जाता है कि फरीदाबाद जिले के 180 जेबीटी व सीएंडवीआर शिक्षकों ने अपने गृह जिलों में तबादला मांगा है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि अधिकांश आवेदन भिवानी व रोहतक जिले के लिए आए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी रामकुमार फलसवाल ने कहा कि तबादले के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों की सूची निदेशालय को भेज दी गई है। आला अधिकारियों को तय करना है कि इस सूची के तहत किसका तबादला कहां करना है।