{"_id":"5b36ff944f1c1bf76e8bacc6","slug":"jbt-recruitment-scam-delhi-high-court-grants-parole-to-ajay-chautala-for-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी भर्ती घोटाला: परीक्षा देने के लिए अजय चौटाला को मिली पैरोल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी भर्ती घोटाला: परीक्षा देने के लिए अजय चौटाला को मिली पैरोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Jun 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने इनेलो नेता अजय सिंह चौटाला को परीक्षा देने के लिए दो दिन की पैरोल दी है। हरियाणा के जेबीटी भर्ती घोटाला केस में अजय चौटाला अपने पिता ओमप्रकाश चौटाला के साथ तिहाड़ जेल में 10 साल कैद की सजा काट रहे हैं। सीबीआई अदालत ने जनवरी 2013 में पिता-पुत्र समेत 55 दोषियों को सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
जस्टिस विनोद गोयल ने हरियाणा के सिरसा में पीजी डिप्लोमा इन काउंसलिंग एंड बिहेवियर मैनेजमेंट की परीक्षा देने के लिए दो दिन की पैरोल प्रदान की है। उन्हें एक जुलाई को सरेंडर करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के अधिवक्ता ने विरोध करते हुए कहा अजय चौटाला को पैरोल प्रदान करने की बजाय पुलिस हिरासत में परीक्षा देने के लिए सिरसा भेजा जाए। याची के वकील अमित साहनी ने कहा कि यह परीक्षा सिरसा में होनी है और दिल्ली से वहां तक पहुंचने में पांच घंटे का समय लगता है। पांच घंटे की यात्रा के बाद परीक्षा में शामिल होना संभव नहीं है। कोर्ट ने इन दलीलों पर सहमति जताते हुए चौटाला को दो दिन पैरोल प्रदान की है।
विज्ञापन