{"_id":"56eaa6534f1c1b80168b457b","slug":"jat-movement-alert-to-the-possibility-of-imt-manesar-in-36-communities","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन की आशंका में आईएमटी मानेसर के लिए सतर्क 36 बिरादरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन की आशंका में आईएमटी मानेसर के लिए सतर्क 36 बिरादरी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
आईएमटी मानेसर
जाट आरक्षण आंदोलन की आशंका के मद्देनजर आईएमटी मानेसर के ग्रामीण सक्रिय हो गए हैं। उनका कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में वह किसी प्रकार की अशांति नहीं होने देंगे। इसके लिए सभी ने प्रशासन को पूरा सहयोग देने की बात कही है बृहस्पतिवार को 36 बिरादरी के लोगों ने मानेसर थाना प्रभारी के साथ एक बैठक की।
विज्ञापन
आईएमटी मानेसर में करीब ढाई हजार कंपनियां हैं। जहां पर दो लाख से अधिक लोग काम करते हैं। यहां किसी भी प्रकार की अशांति के होने से औद्योगिक माहौल पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
ऐसा नहीं हो इसके लिए क्षेत्र में भाईचारा व शांति व्यवस्था बनाने का प्रयास शुरू हो गया है। प्रशासन के धारा 144 लगाने के बाद मानेसर थाना प्रभारी जगदीश राव ने सभी गांवों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
बैठक में बताया कि हैपनिंग हरियाणा के जरिए मानेसर क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने व ज्यादा निवेश लाने के लिए सरकार प्रयासरत है। यहां पर श्रमिक आए दिन श्रमिक अशांति की भी आशंका रहती है।
जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान होता है। इसलिए प्रशासन को हर समय ग्रामीण की जरूरत पड़ती है। इसलिए क्षेत्र में ग्रामीणों को भाईचारा बनाना चाहिए। मानेसर थाना प्रभारी को गांव वालों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने का आश्वासन दिया है।