{"_id":"586fd9de4f1c1ba37815bad8","slug":"jarnail-singh-resigns-from-the-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरनैल सिंह ने दिया विधानसभा से इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरनैल सिंह ने दिया विधानसभा से इस्तीफा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। राजौरी गार्डन विधायक जरनैल सिंह पंजाब की लंबी विधानसभा सीट को अपनी सियासी कर्मभूमि बनाएंगे। आप ने उन्हें इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। जरनैल सिंह ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, आप ने पंजाब में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ जरनैल सिंह को मैदान में उतारा है। पूर्व पत्रकार सिंह सिख विरोधी दंगा मामले में तत्कालीन गृहमंत्री पी. चिदंबरम के सामने अपने गुस्से के इजहार करने के तरीके से चर्चा में आए थे। सिंह ने मंच की तरफ जूता उछाल दिया था।
विज्ञापन
बाद में जरनैल सिंह आप में शामिल हो गए थे।
पार्टी ने उन्हें राजौरी गार्डन से टिकट दिया था और उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की थी। इससे पहले 2014 संसदीय चुनाव में आप ने सिंह को पश्चिमी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ाया था। लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली थी। पंजाब चुनाव में मजबूती से दावेदारी कर रही आप ने जरनैल सिंह को चुनावी अभियान आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी थी। फिलहाल वह पंजाब के सह-प्रभारी व प्रवक्ता के तौर पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन