Janta Curfew Live in delhi ncr: दिल्ली में सभी सात जिले लॉकडाउन, 31 तक सीमाएं सील
{"_id":"5e76e15c8ebc3e6fa93b13c9","slug":"janta-curfew-live-updates-news-in-hindi-delhi-ncr-pm-modi-coronavirus","type":"live","status":"publish","title_hn":"Janta Curfew Live in delhi ncr: दिल्ली में सभी सात जिले लॉकडाउन, 31 तक सीमाएं सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 22 Mar 2020 06:26 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 22 Mar 2020 06:26 PM IST
खास बातें
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और अनिल बैजल ने कोरोना के खिलाफ जंग में दिल्ली के सात जिलों को लॉकडाउन कर दिया है। कोरोना से फैलने वाले संक्रमण को रोकने के लिए देश की राजधानी दिल्ली के सभी सात जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:53 PM, 22-Mar-2020
दिल्ली में सात जिले किए गए लॉकडाउन
कोरोना वायरस के चलते दिल्ली के सभी सात जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार शाम इसका एलान किया। कल छह बजे से दिल्ली में लॉकडाउन लागू होगा और यह 31 मार्च तक लागू रहेगा। सीएम केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली की सारी सीमाएं कल से सील रहेंगी।-निर्माण कार्यों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई हैं।
-सभी धार्मिक स्थल पूरी तरह से बंद रहेंगे।
-डीटीसी बसों के संचालन में कटौती की गई।
-राशन और खाने पीने की दुकानें खुली रहेंगी।
-पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप, एलपीजी गैस पंप खुले रहेंगे।
-लोग कम से कम घर से बाहर निकलें, पांच से ज्यादा लोगों एक जगह न हों इकट्ठा
-अस्पताल और बिजली के दफ्तर खुले रहेंगे।
केजरीवाल ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि जो इसका उल्लघंन करते हुए पाया जाता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
05:13 PM, 22-Mar-2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुसार आज रविवार 22 मार्च को देश में जनता कर्फ्यू का लोग पालन कर रहे हैं। इस बीच ठीक 5 बजे दिल्ली वालों ने कोरोना वायरस से लड़ाई में जुटे योद्धाओं को सलाम करने के लिए ताली, थाली और शंख बजाया। 1
विज्ञापन
04:39 PM, 22-Mar-2020
दिल्ली में आज रात से धारा 144 लगाई गई
कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी में धारा 144 लगा दी है। यह आज यानी 22 मार्च से लेकर 31 मार्च तक लागू रहेगा। धारा 144 के मुताबिक दिल्ली में कहीं भी समूह में इकट्ठा होना और प्रदर्शन करना गैर कानूनी होगा। पुलिस ने जानकारी दी है कि यह आज रात 09 बजे से लागू होगा।
03:46 PM, 22-Mar-2020
दिल्ली-एनसीआर में पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) के आदेश के बाद दिल्ली मेट्रो को 31 मार्च तक के लिए पूर्णतया बंद कर दिया गया है।
02:43 PM, 22-Mar-2020
31 मार्च तक नहीं चलेगी नोएडा मेट्रो
कोरोना वायरस के मद्देनजर नोएडा मेट्रो ने सेवाएं स्थगित करने का फैसला लिया है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने बताया कि नोएडा मेट्रो 31 मार्च तक नहीं चलेगी। इसके साथ ही बस सेवाएं भी 31 मार्च तक निलंबित रहेंगी।12:34 PM, 22-Mar-2020
पहली बार इतना सुनसान नजर आया दिल्ली का दिल
दिल्ली का दिल कहा जाने वाला कनॉट पलेस का नजारा भी जनता कर्फ्यू के दिन बदल गया। दिल्ली के इतिहास में पहली बार कनॉट प्लेस इतना खाली और सुनसान नजर आया। आम दिनों में यहां देशी-विदेशी पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। रात के वक्त भी यह गुलजार रहता है। आज यहां सिवाय पक्षियों के कुछ नहीं दिख रहा। सभी दुकानें और रेस्त्रां बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:05 PM, 22-Mar-2020
ऐसा नजर आया लाल किला
लाल किला के बाहर पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता था, लेकिन जनता कर्फ्यू के दिन कुछ ऐसा दिखा वहां का नजारा।
12:02 PM, 22-Mar-2020
रेलवे स्टेशन भी पड़ा सुनसान
लोगों की भाग दौड़ और भीड़ को दिन-रात झेलने वाला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भी आज बिल्कुल सुनसान दिखा। गिने-चुने कुछ लोग ही अपने सामानों के साथ स्टेशन में नजर आए।
11:59 AM, 22-Mar-2020
सेंट्रल पार्क भी सुनसान
सेंट्रल पार्क का वो इलाका जहां दिनभर टिक टॉकर्स का जमावड़ा लगा रहता था, वह भी आज सुनसान नजर आया।
11:52 AM, 22-Mar-2020
शास्त्री पार्क चैराहा भी हुआ विरान
दिल्ली के सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाले चौराहों में मशहूर शास्त्री पार्क चैराहा जो सुबह से लेकर शाम तक जाम से त्रस्त रहता था वह भी आज वीरान नजर आया।