फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   janmashtami 2018 route diversion in noida delhi read news before going out at evening

कृष्ण जन्माष्टमीः आज शाम कई रास्ते रहेंगे बंद, डायवर्जन बढ़ाएगा परेशानी, खबर पढ़कर ही घर से निकलें

Mon, 03 Sep 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला/नोएडा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला/नोएडा Updated Mon, 03 Sep 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
janmashtami 2018 route diversion in noida delhi read news before going out at evening
- फोटो : अमर उजाला

घर या दफ्तर से निकलने से पहले सोमवार शाम जरा रूट देख लें, नहीं तो रूट डायवर्जन आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण इस्कॉन मंदिर, सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-19 व लाल मंदिर सेक्टर-2 के आसपास की सड़कों पर दोपहर बाद से यातायात का संचालन बंद रहेगा।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, इस्कॉन मंदिर में भीड़ को देखते हुए सेक्टर-31/25 चौराहे से गिझौड़ व एनटीपीसी की ओर तक का रास्ता बंद रहेगा। गिझौड़ से अट्टा की ओर जाने वाले वाहनों को होशियारपुर तिराहे से सिटी सेंटर होकर जाना होगा।
विज्ञापन


सेक्टर-31/25 चौराहे से गिझौड़ चौराहे होते हुए सेक्टर-60, 62, इंदिरापुरम जाने वाले वाहनों को स्पाइस मॉल चौक से सेक्टर-22, 23, 54 तिराहे की ओर जाना होगा। सेक्टर-2 स्थित लाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जरूरत पड़ने पर संदीप पेपर मिल चौराहे से गोलचक्कर के बीच डायवर्जन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर में भीड़ को देखते हुए डीएम चौराहे से लेकर राय रेजीडेंसी चौराहे तक यातायात पुलिस तैनात रहेगी। एलिवेटेड रोड पर निर्बाध रूप से यातायात चलता रहेगा। शाम के समय एलिवेटेड रोड के एनटीपीसी लूप को ही बंद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed