फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Janata Express hit with Scorpio in shahjahanpur

जनता एक्सप्रेस से टकराई स्कॉर्पियो, डिरेल होने से बची ट्रेन

Sun, 28 Apr 2019 07:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 28 Apr 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
Janata Express hit with Scorpio in shahjahanpur
ट्रेन और स्कॉर्पियो की टक्कर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी से देहरादून जा रही अप जनता एक्सप्रेस शनिवार रात टाउन हाल ओवर ब्रिज के पास डिरेल होने से बाल-बाल बच गई। दरअसल, रेलवे ट्रैक पर स्कॉर्पियो गाड़ी आ गई थी। जनता एक्सप्रेस की टक्कर से स्कॉर्पियो के परखचे उड़ गए। हादसे के बाद ट्रेन करीब दो घंटे खड़ी रही। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


अप जनता एक्सप्रेस शनिवार रात करीब साढ़े चार घंटे की देरी से 11:50 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पहुंचने वाली थी। स्टेशन से कुछ पहले टाउन हॉल ओवर ब्रिज सिग्नल के पास अचानक रेलवे ट्रैक पर स्कॉर्पियो आ गई। ट्रेन पूरी रफ्तार में थी। ट्रेन की जबरदस्त टक्कर से स्कॉर्पियो के परखचे उड़ गए। सिग्नल बॉक्स भी क्षतिग्रस्त हो गया। लोको पायलट रामभरोसे ने इमरजेंसी ब्रेक लिए। इससे यात्रियों को झटका लगा। गनीमत रही कि ट्रेन डिरेल नहीं हुई। ट्रेन के इंजन और इसके पीछे के दो कोच को नुकसान पहुंचा है। सिग्नल भी क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन


सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी के साथ एसएंडटी, सीएंडडब्ल्यू टीम मौके पर पहुंच गई। कोच के बीच फंसी स्कॉर्पियो को निकालने के बाद इंजन और कोच का टैक्नीकल मुआयना किया गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक जनता एक्सप्रेस मौके पर खड़ी रही। पीछे आ रहीं अप लाइन की ट्रेन भी प्रभावित हुईं। क्षतिग्रस्त सिग्नल को रविवार सुबह ठीक किया जा सका। इस दौरान अप लाइन की ट्रेन को मेमो देकर पास किया गया। आरपीएफ ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गाड़ी मालिक की गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कॉर्पियो गाड़ी रेलवे ट्रैक पर किस तरह आई, इसकी जांच की जा रही है। गाड़ी आरपीएफ के कब्जे में है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में रेलवे के ऑपरेटिंग, कैरिज एंड वैगन, सिग्नल एंड टेलीफोन विभाग भी जांच कर रहे हैं। स्कॉर्पियो मालिक की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही हैं।
- वीके सिंह, कमांडेंट आरपीएफो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed