{"_id":"5f1040358ebc3e63b25a032c","slug":"janakpuri-super-speciality-hospital-nursing-staff-protest-accused-they-are-fired-from-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनकपुरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नर्सिंग कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, आरोप- बिना नोटिस दिए नौकरी से निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकपुरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नर्सिंग कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, आरोप- बिना नोटिस दिए नौकरी से निकाला गया
Thu, 16 Jul 2020 05:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 16 Jul 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के जनकपुरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में संविदा पर रखे गए नर्सिंग स्टाफ ने गुरुवार को अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इन कर्मचारियों का आरोप है कि अस्पताल ने उन्हें बिना कोई नोटिस दिए नौकरी से निकाल दिया है।
विज्ञापन
नर्सिंग कर्मचारी जितेंद्र ने बताया कि जनवरी माह में अस्पताल ने 42 नर्सिंग कर्मचारियों को संविदा पर रखा था। अस्पताल प्रशासन ने सभी को गुरुवार से ड्यूटी पर न आने के आदेश जारी कर दिए। इसके लिए उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया। कई नर्सिंग कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
अस्पताल की इस मनमानी के खिलाफ सभी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अचानक नौकरी से निकाले जाने से इन लोगों के सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
उनकी मांग है कि सभी कर्मचारियों को उनके संविदा पत्र में दिए गए समय तक नौकरी पर रखा जाए। जितेंद्र ने कहा कि, इस मामले में नर्सिंग यूनियन ने दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है। अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। इस मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी कोई जवाब नहीं आया है।