फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jan sampark abhiyaan of bjp in delhi

भाजपा का जनसंपर्क अभियानः राम का नाम लेकर गिनाईं केंद्र की उपलब्धियां

Thu, 11 Jun 2020 04:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 11 Jun 2020 04:57 AM IST
सार

  • प्रधानमंत्री के एक साल में किए गए कार्यो की जानकारी दी
  • कोरोना को लेकर जनता से संवाद भी किया
  • प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों को लिखा पत्र भी वितरित किया 

विज्ञापन
jan sampark abhiyaan of bjp in delhi
अभियान के दौरान मनोज तिवारी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनलॉकडाउन-1 में दिल्ली भाजपा ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। केंद्र में भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियों से अवगत कराने के लिए भाजपा नेता बुधवार को घर-घर पहुंचे। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री के एक साल में किए गए कार्यो की जानकारी दी वहीं कोरोना को लेकर जनता से संवाद भी किया। 

विज्ञापन


वहीं प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों को लिखा पत्र भी वितरित किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया के साथ वेस्ट पटेल नगर में घर-घर जाकर प्रधानमंत्री द्वारा देश की जनता के नाम चिट्ठी और एक साल की उपलब्धि की बुकलेट वितरित कर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। 
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन ने सैनिक फॉर्म, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू व अनिल शर्मा ने नई दिल्ली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने झिलमिल कॉलोनी, राष्ट्रीय मंत्री महेश गिरी ने विवेक विहार, राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर पी सिंह ने राजेंद्र नगर, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बदरपुर विधानसभा क्षेत्र  जनसंपर्क साधा तो सांसद मनोज तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, सांसद मीनाक्षी लेखी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन समेत सभी नेता अपने-अपने इलाके में जनसंपर्क किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ृभाजपा महामंत्री डॉ. अनिल जैन ने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सर्वांगीण विकास कर रहा है। श्याम जाजू ने कहा कि जनता के हितों के लिए काम करने वाली भाजपा सरकार ने दूसरे कार्यकाल में जो फैसले लिए हैं उसे इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली भाजपा ने संकल्प लिया है कि प्रधानमंत्री के संदेश और उनकी उपलब्धियों को दिल्ली के15 लाख घरों तक पहुंचाएंगे। 

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में राम मंदिर बनाने का रास्ता प्रशस्त करना, तीन तलाक की समाप्ति, नागरिकता संशोधन कानून को लागू करना, दिल्ली के अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करवाने जैसे अनेक फैसले लिए गए जिसे दिल्ली भाजपा घर-घर तक पहुंचा रही है। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि बंगाली मार्केट क्षेत्र में प्रधानमंत्री की उपलब्धियों के साथ ही कोरोना वायरस पर भी जनसंवाद किए। कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी खुद की कमियां गिनवा कर जनता के आक्रोश से बच नहीं सकते। संकट के दौर में उन्होंने हाथ झाड़ लिया और गरीब मजदूरों को पलायन पर मजबूर किया तो अस्पताल में धक्का खाने को मरीज मजबूर हो रहे है। 

भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र  
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को एक पत्र लिखकर मांग की है कि गुमराह करने वाले बयान जारी करने की जगह स्पष्ट आंकड़ा कोरोना मरीजों का जारी करे। बताए कि कितने कोरोना के मरीजों का सरकारी अस्पतालों में भर्ती करके इलाज किया गया। इनमें कितने मरीज हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उतर प्रदेश, बिहार एवं अन्य राज्यों के थे। 


सरकार बताये कि दिल्ली में कोरोना से कितने लोगों की मौत हुई जो अन्य राज्य के थे। पत्र में आदेश गुप्ता ने यह भी कहा है कि दिल्ली की सरकारी व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है क्योंकि गत तीन माह में 32 हजार लोग संक्रमित हुए है। उनमें से भी केवल 20 हजार का ही अस्पतालों में इलाज हुआ है। दिल्ली में डर और भय का माहौल उत्पन्न करने वाले मुख्यमंत्री दिल्ली के हितैषी नहीं हो सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed